नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर नाबालिग के साथ रेप

Delhi Crime: नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर नाबालिग के साथ रेप, आरोपी ने ब्लैकमेल कर दी जान से मारने की धमकी

दिल्ली में लगातार बढ़ रहे अपराध के बीच मुंडका इलाके की रहने वाली नाबालिग लड़की के साथ रेपा का मामला सामने आया है. लड़की को गुरुग्राम ले जाकर उसके साथ रेप किया गया.

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मुंडका इलाके की एक नाबालिग लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है. नाबालिग लड़की की उम्र 16 साल है. पीड़िता ने पुलिस में रेप और ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज कराया है. आरोपी लड़के का नाम सलमान है. उसकी उम्र 22 साल है. पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार रेप की घटना 29 जून की है. पीड़िता ने बताया कि आरोपी युवक उसे गुरुग्राम स्थित अपने भाई के घर पर ले गया. जहां आरोपी ने उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ डालकर पिला दिया.

नशीली कोल्डड्रिंक पीने के बाद पीड़िता बेहोश हो गई. जब वह होश में आई तो उसके शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था. आरोपी ने उसके साथ रेप किया था. जब लड़की ने इस दुष्कर्म किए जाने का विरोध किया तो आरोपी ने किसी को न बताने और जान से मारने की धमकी भी थी. इसके बाद आरोपी ने नाबालिग लड़की के साथ ऐसा 2-3 बार रेप किया. इस बीच आरोपी उसे लगातार ब्लैकमेल भी करता रहा.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस में मामला दर्ज होने के बाद जांच शुरू हो गई. डीसीपी हरेंद्र सिंह ने बताया कि मुंडका पुलिस स्टेशन में आईपीसी रेप और पॉक्ट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. पीड़िता ने मुंडका पुलिस स्टेशन में शनिवार को शिकायत दर्ज कराई है. सीआरपीसी की धारा 164 के मजिस्ट्रेट के सामने ये बयान दर्ज किया गया है. साथ ही पुलिस ने बताया कि आरोपी सलमान को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

 

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    आगरा के नामी हॉस्पिटल में बच्चा बदलने का आरोप

    डीसीपी से शिकायत, दंपति बोले-पहले बताया लड़का, बाद में लड़की दे दी; डीएनए टेस्ट की मांग आगरा के एक नामी हॉस्पिटल पर नवजात बच्चा बदलने का आरोप है। पीड़ित दंपति…

    कागज़ी फर्म बनाकर करोड़ों की टैक्स चोरी, 5.07 करोड़ की फर्जी आईटीसी का भंडाफोड़

    रिपोर्टर – दिलशाद अहमद फतेहपुर सीकरी  आगरा में राज्य कर विभाग की जांच के दौरान इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) से जुड़ा एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। जांच में खुलासा हुआ…

    Leave a Reply