सन 1875 में राष्ट्रीय स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान राष्ट्रगीत के रूप में मान्यता प्राप्त वंदे मातरम की याद और चेतना मातृभूमि के प्रति अनेको कार्यक्रम का आयोजन

आज सुरत शहर में कई स्थानो पर राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के सम्मान में अनेको कार्यक्रम का आयोजन हुआ इसी कड़ी में सूरत महानगरपालिका ने लगभग डेढ़ सौ जगह पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया

सन 1875 में राष्ट्रीय स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” के माध्यम से राष्ट्र चेतना एवं मातृभूमि के प्रति गर्व का संदेश पूरे देश में एक सूत्र में पिरोया गया था, जिसके परिणामस्वरूप स्वतंत्रता आंदोलन को एक नई ऊँचाई प्राप्त हुई थी। भारत का राष्ट्रगीत हमारे पूरे देश के लिए राष्ट्रीय गौरव का विषय है।

07 नवंबर 2025 को राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में, उसके सम्मान में राज्य के 150 स्थानों पर “वंदे मातरम्” का मूल स्वरूप में सामूहिक गायन करने का आयोजन किया गया।

इसी के अंतर्गत, *सूरत महानगरपालिका के मुख्य कार्यालय, सभी ज़ोन कार्यालयों, सभी विभागों/खातों, वार्ड कार्यालयों, हेल्थ सेंटर्स, मस्कती अस्पताल, स्मीमेर कॉलेज एवं अस्पताल परिसर में *07 नवंबर 2025 को प्रातः 09:30 बजे “वंदे मातरम्” का मूल स्वरूप में सामूहिक गायन* आयोजित किया गया।

सूरत शहर के *माननीय महापौर श्री दक्षेशभाई मावाणी* की उपस्थिति में सूरत महानगरपालिका मुख्यालय मुग़लिसरा सहित अन्य ज़ोन कार्यालयों, सभी विभागों/खातों, वार्ड कार्यालयों, हेल्थ सेंटर्स, मस्कती अस्पताल, स्मीमेर कॉलेज एवं अस्पताल में महानगरपालिका अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में “वंदे मातरम्” राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया गया तथा उसके बाद *स्वदेशी शपथ* दिलाई गई।*समाचार क्रमांक: 415**

दिनांक: 07/11/2025**

जनसंपर्क विभाग, सूरत महानगरपालिका की ओर से जारी। टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्मके खिलाफ सूरत से संवाददाता राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात चैम्बर ऑफ कॉमर्स द्वारा मिडल ईस्ट के संघर्ष ओर वैकल्पिक बाजारों में उभरती नई संभावनाओं पर विशेष सत्र आयोजित

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट चेंबर द्वारा मिडल ईस्ट के संघर्ष और वैकल्पिक बाजारों में उभरती नई संभावनाओं पर विशेष सत्र आयोजित अलर्ट चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रमुख…

    एक मई गुजरात स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर सुरत शहर पुलिस द्वारा शस्त्र प्रदर्शनी का किया आयोजन

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट एक मई गुजरात स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में अठवालाइंस स्थित *इनडोर स्टेडियम* में सूरत शहर पुलिस के द्वारा एक *शस्त्र प्रदर्शनी* का आयोजन…

    Leave a Reply