संवाददाता अर्जुन रौतेला आगरा। आज दिनांक 28 /12 /2025 दिन रविवार को दोपहर 3:00 बजे से भगवतीबाग, फाउंड्री नगर में बैठक आयोजित की गई। जिसमें संघ शताब्दी वर्ष के अंतर्गत रामबाग नगर में 15 जनवरी से 15 फरवरी तक तीन स्थानों पर विशाल हिंदू सम्मेलन करने का निर्णय हुआ है, जिसमें भगवती भाग मंडल में 1 फरवरी संत रविदास जयंती पर जगदंबा डिग्री कॉलेज में विशाल हिंदू सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

बैठक में जिला मंत्री विनोद विश्वकर्मा ने कहा कि हिंदू सम्मेलनों के माध्यम से जातियों में बंटे हिंदू समाज का एक सूत्र में बांधने काम किया जाएगा। बैठक में रामबाग नगर की हिंदू सम्मेलन समिति गठित की गई, जिसमें सुधीर शर्मा को नगर अध्यक्ष, धर्मेंद्र राजपूत नगर मंत्री, दलबीर सिंह, धर्मेश चौहान, उमेश यादव, मिक्सिंग बौद्ध को नगर उपाध्यक्ष, राजेश कुशवाहा, बच्चू सिंह, रतन कुमार को सहमंत्री, राजेश वर्मा को कोषाध्यक्ष, पुष्पराज शर्मा सह कोषाध्यक्ष, अनिल शर्मा हनुमान चालीसा प्रमुख, मोहन गुप्ता, नितिन शर्मा, केशव विश्वकर्मा, उत्सव, अरुण कुमार, प्रवीण यादव को समिति का सदस्य बनाया गया।

बैठक का संचालन नगर मंत्री धर्मेंद्र राजपूत ने किया। बैठक में मुख्य रूप से गोपाल बर्मा सह जिलासंघ चालक, नगेंद्र मुख्य मार्ग प्रमुख, हरिशंकर सह नगर कार्यवाह, पुष्पेंद्र शर्मा, विनोद कुमार, सौरभ, प्रदीप सागर, डॉ. अशोक शर्मा, राजेंद्र पचौरी, पंकज शर्मा, अतुल शर्मा आदि मौजूद रहे।
अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461
Updated Video




Subscribe to my channel


