षटतिला एकादशी पर सजेगा श्याम साँवरे का दरबार, संकीर्तन में डूबेंगे श्याम प्रेमी

नीरज तिवारी आगरा।।

आज कृष्ण पक्ष की पावन षटतिला एकादशी के अवसर पर श्री श्याम आस्था परिवार, किरावली की ओर से भव्य श्याम साँवरे का दरबार सजाया जाएगा। इस अवसर पर बाबा श्याम की जोत के साथ भक्तिमय श्याम संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मधुर भजनों की प्रस्तुति से वातावरण श्रद्धा और भक्ति से सराबोर रहेगा।

आयोजकों के अनुसार यह कीर्तन पूर्णतः निःशुल्क रहेगा, जिसमें सभी श्याम प्रेमियों से सपरिवार पधारकर बाबा श्याम की कृपा का लाभ उठाने का आह्वान किया गया है। कीर्तन के दौरान श्याम नाम का गुणगान, भजनों की अमृत वर्षा एवं श्रद्धालुओं की भावपूर्ण सहभागिता देखने को मिलेगी।

श्री श्याम आस्था परिवार, किरावली आगरा द्वारा यह 14वाँ निःशुल्क मासिक श्याम कीर्तन एवं बाबा श्याम की जोत का भव्य एवं दिव्य आयोजन है।

आज की शाम

⏰ सायं 7:30 बजे से प्रभु इच्छा तक

स्थान: श्याम प्रेमी श्री अमरीश गुप्ता जी का निज निवास

(मोनी बाबा आश्रम के पास), किरावली

मधुर भजनों की धुन पर श्याम नाम का गुणगान,

भक्ति में डूबा हुआ वातावरण और बाबा श्याम की कृपा की अनुभूति—

इस पावन अवसर पर आप और आपका परिवार अवश्य पधारकर बाबा की कृपा के भागी बने।

कीर्तन पूर्णतः निःशुल्क है

आइए… बाबा श्याम की इस भक्तिमय संध्या में सम्मिलित होकर

अपने जीवन को भक्तिरस से सराबोर करें

सप्रेम आमंत्रण

निवेदक – श्री श्याम आस्था परिवार किरावली आगरा

श्री श्याम आस्था परिवार के पदाधिकारियों ने बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य समाज में भक्ति, सद्भाव एवं सेवा की भावना को प्रबल करना है। कार्यक्रम को लेकर श्याम प्रेमियों में उत्साह का माहौल बना हुआ है।

जय जय श्री श्याम

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    29वें रोज़े की फज़ीलत के बीच इफ़्तार का भव्य आयोजन, रोज़ेदारों की उमड़ी भीड़

    मुकद्दस माह रमज़ान के 29वें रोज़े की खास फज़ीलत के बीच दरगाह हज़रत शैख़ सलीम चिश्ती में सामूहिक अफ़्तार का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें 4000 से अधिक बड़ी संख्या…

    आगरा टेक्निकल एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का भव्य स्वागत, अम्बेडकर जयंती के भीम नगरी समारोह में आने का दिया निमंत्रण :– प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल

    आगरा टेक्निकल एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का भव्य स्वागत, अम्बेडकर जयंती के भीम नगरी समारोह में आने का दिया निमंत्रण आगरा। भारत की महामहिम राष्ट्रपति Droupadi Murmu के आगरा…

    Leave a Reply