रोजगार मेले के माध्यम से आगरा कॉलेज द्वारा युवाओं के भविष्य को दिशा देने की सार्थक पहल

संवादाता अर्जुन रौतेला आगरा। आज दिनांक 05 फरवरी 2026 को क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, आगरा एवं आगरा कॉलेज, आगरा के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय निःशुल्क मंडल स्तरीय वृहद रोजगार मेले का भव्य आयोजन नवनिर्मित आचार्य गंगाधर शास्त्री मंडपम परिसर में प्रातः 10:00 बजे से किया गया। इस रोजगार मेले में मंडल के विभिन्न जनपदों से आए हजारों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में निजी क्षेत्र की 40 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों ने सहभागिता की, जिनके माध्यम से लगभग 3200 रिक्त पदों के लिए छात्र-छात्राओं के सीधे साक्षात्कार आयोजित किए गए। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनियों द्वारा आगामी चरणों में नियुक्ति-पत्र प्रदान किए जाएंगे।

रोजगार मेले का उद्घाटन माननीय उच्च शिक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश शासन श्री योगेंद्र उपाध्याय जी द्वारा माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर NCC कैडेट्स द्वारा माननीय मंत्री जी को सलामी दी गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता आगरा कॉलेज, आगरा के प्राचार्य प्रोफेसर सी. के. गौतम ने की तथा संचालन प्रोफेसर शेफाली चतुर्वेदी द्वारा किया गया।

सेवायोजन विभाग के सहायक निदेशक श्री चंद्रचूड़ दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2020 से रोजगार मिशन के अंतर्गत इस प्रकार के रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस मेले में छात्र-छात्राओं के लिए ₹8,000 से ₹40,500 तक मासिक वेतन वाले रोजगार अवसर उपलब्ध हैं तथा किसी भी प्रकार का शुल्क अभ्यर्थियों से नहीं लिया जा रहा है, जो इस आयोजन की सबसे बड़ी विशेषता है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक श्री दिनेश जी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार के प्रयासों से रोजगार सृजन की एक सशक्त परंपरा विकसित हुई है, जिससे युवाओं को न केवल रोजगार बल्कि स्वरोजगार के अवसर भी प्राप्त हो रहे हैं।

मुख्य अतिथि माननीय उच्च शिक्षा मंत्री श्री योगेंद्र उपाध्याय जी ने अपने संबोधन में कहा कि आगरा कॉलेज, आगरा की भूमि पंडित गंगाधर शास्त्री जी द्वारा शिक्षा के लिए समर्पित की गई थी, जिस पर आज हजारों छात्र शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ रोजगार उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है और “हर हाथ को रोजगार” के संकल्प के साथ प्रदेश सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में युवाओं की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर माननीय अतिथियों को स्मृति-चिह्न प्रदान किए गए। इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर सी. के. गौतम ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न रोजगार योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो रहे हैं। उन्होंने आगरा कॉलेज में संचालित विविध व्यावसायिक एवं पारंपरिक पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राओं को इस प्रकार के रोजगार अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया तथा विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे इस रोजगार मेले को अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक ठोस अवसर के रूप में अपनाएँ।

उन्होंने आगरा कॉलेज में महाराजा अग्रसेन शोधपीठ की स्थापना हेतु माननीय मंत्री जी का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा भविष्य में अकादमिक स्टाफ कॉलेज स्थापित किए जाने के प्रयासों की भी जानकारी दी।

इस अवसर पर समाजसेवी श्री हितेश लवानिया द्वारा आगरा कॉलेज, आगरा को 5000 पौधों का दान दिया गया, जिनका वृक्षारोपण कार्य कॉलेज परिसर में प्रारंभ कर दिया गया है।

कार्यक्रम में सहायक निदेशक सेवायोजन श्री चंद्रचूड़ दुबे, जिला सेवा योजन अधिकारी मथुरा सुश्री सुगंधा जैन, जिला सेवायोजन अधिकारी आगराश्री सौरभ, आगरा कॉलेज के उप-प्राचार्य प्रोफेसर पी. वी. झा, प्रोफेसर भूपेंद्र कुमार चिकारा, प्रोफेसर शशिकांत पांडे, प्रोफेसर विक्रम सिंह, प्रोफेसर विजय कुमार सिंह,प्रोफेसर मृणाल शर्मा, प्रोफेसर संध्या यादव, प्रोफेसर गौरव कौशिक प्रोफेसर शिवकुमार सिंह प्रोफेसर श्याम गोविंद सिंह प्रोफेसर संजीव शर्मा प्रोफेसर दीपाली सिंह प्रोफेसर दीपक उपाध्याय प्रोफेसर आशीष तेजस्वी डॉ आनंद प्रताप सिंह डा. अमरेश बाबू डॉ राम प्रकाश पाल बड़ी संख्या में शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    128 प्रतिभागियों में से बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय की सुमन को मिला प्रथम पुरस्कार

    संवाददाता अर्जुन रौतेला आगरा। गर्भ संस्कार द्वारा शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक और आध्यात्मिक रूप से श्रेष्ठ संतान की प्राप्ति होती है। श्री चंद्रभान साबुन वाले सेवा ट्रस्ट द्वारा प्रताप नगर में…

    Unacademy ने आगरा में नया इनफार्मेशन सेंटर खोला..

    अर्जुन रौतेला आगरा, 4 फरवरी। अनअकेडमी आगरा ने खंदारी आगरा के पास देव नगर में अपना एडमिशन और इंफॉर्मेशन सेंटर खोला है। यह सेंटर छात्रों को आईआईटी जेईई और नीट…

    Leave a Reply