128 प्रतिभागियों में से बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय की सुमन को मिला प्रथम पुरस्कार

संवाददाता अर्जुन रौतेला आगरा। गर्भ संस्कार द्वारा शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक और आध्यात्मिक रूप से श्रेष्ठ संतान की प्राप्ति होती है। श्री चंद्रभान साबुन वाले सेवा ट्रस्ट द्वारा प्रताप नगर में आधुनिक सुविधाओं से युक्त गर्भ संस्कार एवं मेटरनिटी होम की जन सेवा का प्रकल्प निरंतर संचालित है।


इस सेवा प्रकल्प से अधिकाधिक लोगों को लाभान्वित करने और गर्भ संस्कार के प्रति जन जागरूकता की दृष्टि से गर्भाधान संस्कार प्रकल्प के साथ चित्रलेखा विलेज आफ आर्ट सोसायटी आगरा द्वारा गर्भाधान संस्कार विषय पर अंतर महाविद्यालयी चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन प्रताप नगर स्थित गर्भाधान संस्कार एवं मेटरनिटी होम पर ही किया गया।


प्रतियोगिता में आगरा कॉलेज, सैंट जॉन्स, बैकुंठी देवी, बीडी जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज, संत राम कृष्ण कन्या महाविद्यालय, ललित कला संस्थान और डीईआई सहित विभिन्न महाविद्यालयों के 128 प्रतिभागियों ने अपनी रंग-रेखाओं द्वारा गर्भ संस्कार का अमूल्य संदेश दिया। सभी को सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
ललित कला संस्थान की पूर्व निदेशक और चित्रलेखा विलेज ऑफ आर्ट सोसायटी आगरा की संस्थापक डॉ. चित्रलेखा सिंह के निर्देशन में डॉ. सुनीता गर्ग और डॉ. सरोज भार्गव द्वारा दिए गए निर्णय के अनुसार सुमन (बैकुंठी देवी) को प्रथम, कोमल वोरा (संत रामकृष्ण कन्या महाविद्यालय) को द्वितीय और फायका रजीन (बैकुंठी देवी) को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।


संत रामकृष्ण कन्या महाविद्यालय की रशिता धमानिया और तान्या शाक्य, ललित कला संस्थान की सीमा, दीपांशी और झुमौना, सेंट जॉन्स कॉलेज के आनंद सिंह और चहक अग्रवाल, आगरा कॉलेज की राखी कुमारी, मंगलायतन की खुशी अग्रवाल और बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय की सृष्टि माहौर को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम स्थल पर सभी प्रतिभागियों के चित्रों की प्रदर्शनी ने सबका मन मोह लिया।


राज्य ललित कला अकादमी की सदस्य डॉ. आभा गुप्ता, एसएन मेडिकल कॉलेज की पूर्व प्राचार्य डॉ. सरोज सिंह, टीयर्स की निदेशक डॉ. रीता अग्रवाल, महिला शांति सेना की वत्सला प्रभाकर और समाजसेवी शीला बहल ने युवाओं को सम्मानित कर उनकी रचनात्मक प्रतिभा की सराहना की।श्री चंद्रभान साबुन वाले सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल एड, कार्यक्रम संयोजक राजीव जैन, नूतन ज्योति और सचिन गोयल तथा उषा अग्रवाल, संगीता जैन और पारुल जैन ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन नूतन ज्योति ने किया। कार्यक्रम में डॉ. जागृति अग्रवाल, संस्कार भारती के नंदनंदन गर्ग और ओमस्वरूप गर्ग भी उपस्थित रहे।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    रोजगार मेले के माध्यम से आगरा कॉलेज द्वारा युवाओं के भविष्य को दिशा देने की सार्थक पहल

    संवादाता अर्जुन रौतेला आगरा। आज दिनांक 05 फरवरी 2026 को क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, आगरा एवं आगरा कॉलेज, आगरा के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय निःशुल्क मंडल स्तरीय वृहद रोजगार मेले…

    Unacademy ने आगरा में नया इनफार्मेशन सेंटर खोला..

    अर्जुन रौतेला आगरा, 4 फरवरी। अनअकेडमी आगरा ने खंदारी आगरा के पास देव नगर में अपना एडमिशन और इंफॉर्मेशन सेंटर खोला है। यह सेंटर छात्रों को आईआईटी जेईई और नीट…

    Leave a Reply