बहराइच *मटेरा थाना क्षेत्र के नानपारा – बहराइच हाइवे पर बाइक चालक पति को व पत्नी तथा बच्चे को ट्रक ने मारी टक्कर दो की दर्दनाक मौत *मनोज त्रिपाठी.

हरदी थाना क्षेत्र के महसी गांव निवासी सोनू निषाद (25) वर्ष 2 दिन पहले अपनी पत्नी मंगला (23) वर्ष दो वर्ष के बेटे शिवा के साथ बाइक से अपने ननिहाल मटेरा गांव में गये हुए थे l- ये आज बुधवार सुबह तीनों लोग बाइक से अपने घर को जाने के लिए लौट रहे थे नानपारा – बहराइच इंटरनेशनल हाइवे से होकर जा रहे थे मटेरा चौराहे समीप पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक UP 22 T4876 ने बाइक में टक्कर मार दी टक्कर लगते हीं बाइक चालक सोनू निषाद अलग गिर गया औऱ गंभीर रूप से घायल हो गया साथ में पत्नी मंगला औऱ पुत्र शिवा ट्रक के पहिये के नीचे आ गये मंगला का चेहरा ट्रक के पेट्रोल टैंक में फंस गया दो वर्ष के शिवा का शरीर निचला हिस्सा पहिये तले कुचल कर पूरी तरह गायब हो गया l राहगीरों ने ट्रक को रोका जबकि चालक फरार हो गया दर्दनाक हादसा देखते हीं लोगों के सूचना पर एम्बुलेंस की मदद से तीनों को नजदीकी सीएचसी भेजा गया पर विधि का विधान माँ – बेटे को बचाया नहीं जा सका डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया l गंभीर रूप से घायल सोनू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है जहाँ हालत नाजुक है l मटेरा थाना प्रभारी हरिकेश सिंह मय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ट्रक को कब्जे में लेते हुए दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ट्रक चालक का तलाश जारी है l परिजनों का रो-रो कर दुर्दशा हाल बेहाल हैl मनोज त्रिपाठी 8081466787बहराइच l

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • मनोज त्रिपाठी बहराईच

    स्वतंत्र पत्रकार एवम् सोसल मीडिया के चर्चित सूचना अधिकार कार्यकर्ता - मनोज त्रिपाठी।

    Related Posts

    रमज़ान के पावन महीने में दरगाह छोटे-बड़े सरकार में मीलाद शरीफ़ का आयोजन, अकीदतमंदों की रही बड़ी मौजूदगी

    रमज़ान के पावन महीने में दरगाह छोटे-बड़े सरकार में मीलाद शरीफ़ का आयोजन, अकीदतमंदों की रही बड़ी मौजूदगी आगरा:– पवित्र माह रमज़ान के मुकद्दस मौके पर दरगाह छोटे-बड़े सरकार के…

    विश्व कविता दिवस पर आगरा आकाशवाणी से बहेगी ‘काव्य मंदाकिनी’

    संवाददाता अर्जुन रौतेला आगरा। संयुक्त राष्ट्र की शाखा यूनेस्को द्वारा वर्ष 1999 में की गई घोषणा के अनुसार 21 मार्च को आयोजित ‘विश्व कविता दिवस’ पर आगरा आकाशवाणी केन्द्र से…

    Leave a Reply