गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट
गुजरात प्रदेश कांग्रेस महा मंत्री श्री दर्शन कुमार ए नायक ने मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र भाई पटेल को लिखा पत्र वही उन्होंने बताया कि क्रिभको हजीरा (सूरत) में 350 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इथेनॉल प्लांट का कार्य अधूरा रहने पर जांच कर उसे शीघ्र पूर्ण कर उत्पादन शुरू कराने बाबत।
दिनांक 14 सितंबर 2022 को “आजादी का अमृत महोत्सव” के अंतर्गत आयोजित सहकारिता सम्मेलन में, अम्रपाली ओपन एयर थिएटर, कृषकभारती टाउनशिप में आपके करकमलों द्वारा सूरत के हजीरा स्थित क्रिभको परिसर में 350 करोड़ रुपये की लागत से प्रतिदिन 2.50 लाख लीटर क्षमता वाले इथेनॉल प्लांट का शिलान्यास किया गया था।
यह प्लांट मक्का एवं चावल (ग्रेन बेस) से इथेनॉल उत्पादन हेतु प्रस्तावित है, जिसका मुख्य उद्देश्य गुजरात के किसानों की आय में वृद्धि करना था। उस समय इस परियोजना को किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में प्रस्तुत किया गया था।
किन्तु शिलान्यास के लगभग साढ़े तीन वर्ष बीत जाने के बावजूद आज तक प्लांट का कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है और उत्पादन शुरू होने की कोई निश्चित समयसीमा भी निर्धारित नहीं की गई है। किसान मक्का एवं अन्य अनाज की खेती कर इस प्लांट के लिए कच्चा माल तैयार कर रहे हैं, परंतु प्लांट चालू न होने के कारण उन्हें वास्तविक लाभ प्राप्त नहीं हो रहा है। इस विलंब के कारण किसानों की उम्मीदों एवं विश्वास को ठेस पहुंच रही है।
अतः किसानों के हित में हमारी निम्नलिखित मांगें हैं:
1. हजीरा (सूरत) स्थित 350 करोड़ रुपये के इथेनॉल प्लांट के कार्य में हुए विलंब के कारणों की जांच की जाए।
2. शीघ्र आवश्यक कार्रवाई कर प्लांट का शेष कार्य पूर्ण कराया जाए।
3. प्लांट के उत्पादन प्रारंभ करने की स्पष्ट समयसीमा तय कर सार्वजनिक की जाए।
यह परियोजना किसानों की आय बढ़ाने एवं गुजरात के ग्रामीण अर्थतंत्र को सुदृढ़ करने हेतु अत्यंत महत्वपूर्ण है। अतः अपेक्षा है कि आपके मार्गदर्शन एवं हस्तक्षेप से इस कार्य को शीघ्र पूर्ण किया जाएगा।
अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि उपरोक्त बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए गुजरात के किसानों के हित में आवश्यक कदम तत्काल उठाए जाएं
टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419
Updated Video




Subscribe to my channel



