गुजरात प्रदेश सुरत शहर के लिंबायत जोन के तत्कालीन कार्यपालक इंजीनियर गणेश वाला और दोस्त एवम् 4 लाख रुपए के साथ नशे की हालत में होटल से गिरफ्तार

चार लाख रुपये के साथ नशे में धुत होटल परमिट धारक हिरासत में, एक महीने से अधिक समय बाद एसीबी की कार्रवाई हुई आसान

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

सूरत,

शहर के लिंबायत क्षेत्र में सूरत महा नगर पालिका में कार्यरत तत्कालीन कार्यपालक इंजीनियर गणेशवाला और उनके परिचित मोहम्मद इमरान के विरुद्ध होटल परमिट मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) द्वारा शिकायत दर्ज किए जाने के बाद भी लंबे समय तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई थी। वर्ष 2021 में एसीबी द्वारा छापा मारने के बाद भी आरोपियों के खिलाफ अपेक्षित कदम नहीं उठाए गए थे।जानकारी के अनुसार, परमिट दिलाने के नाम पर चार लाख रुपये की मांग की गई थी। शिकायतकर्ता से पैसे लेने के बाद भी परमिट जारी नहीं किया गया। मामले में एसीबी को शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की गई, लेकिन आरोपी लंबे समय तक गिरफ्तारी से बचते रहे।

बताया जाता है कि शिकायत के बाद गणेश वाला कुछ समय तक भूमिगत हो गए थे और बाद में एसीबी के समक्ष पेश हुए। हालांकि, परमिट जारी न होने के बावजूद रिश्वत की रकम वापस नहीं की गई।

इस पूरे प्रकरण में एसीबी की कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं कि शिकायत के बावजूद एक महीने से अधिक समय तक ढिलाई क्यों बरती गई। अब हाल ही में चार लाख रुपये के साथ आरोपी को हिरासत में लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

सूत्रों के अनुसार, पहले भी परमिट के नाम पर कई लोगों से पैसे वसूलने की शिकायतें सामने आ चुकी हैं। एसीबी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विस्तृत जांच शुरू कर दी है और अन्य संबंधित व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के हजीरा औद्योगिक क्षेत्र में इथेनॉल प्लांट को तत्काल चालू करने हेतु गुजरात प्रदेश कांग्रेस महा मंत्री श्री दर्शन कुमार ए नायक ने मुख्यमंत्री मंत्री और केंद्रीय सहकारीता मंत्री को संबोधित करते हुए लिखा पत्र

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश कांग्रेस महा मंत्री श्री दर्शन कुमार ए नायक ने मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र भाई पटेल को लिखा पत्र वही उन्होंने बताया कि…

    बहराइच *माँ राजेश्वरी देवी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित किया गया पर्यावरण संरक्षण, नशा उन्मूलन, साड़ी वितरण कार्यक्रम *मनोज त्रिपाठी.

    *सबका साथ सबका विकास की मुख्य धारा से सबको जोड़ना है*- *ब्लॉक प्रमुख*नवाबगंज जेपी सिंह. *नशे से बचें रहें दूर युवा*- *प्रभारी निरीक्षक*रुपैई डीहा. आज मां राजेश्वरी देवी चैरिटेबल ट्रस्ट…

    Leave a Reply