गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट
गुजरात माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने वर्ष 2026-27 का शैक्षणिक कैलेंडर घोषित किया
गांधीनगर,
गुजरात माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) द्वारा शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए विभिन्न परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। बोर्ड द्वारा जारी शैक्षणिक गतिविधि कैलेंडर के अनुसार कक्षा 10 एवं 12 की पूरक परीक्षा 11 जून 2026 से 22 जून 2026 तक संभावित रूप से आयोजित की जाएगी।
बोर्ड के अनुसार कक्षा 8 से 12 तक की प्रथम परीक्षा 22 अक्टूबर 2026 से 2 नवंबर 2026 तक आयोजित होगी, जबकि प्रिलिम अथवा द्वितीय परीक्षा 18 जनवरी 2027 से 28 जनवरी 2027 तक ली जाएगी।
कक्षा 10 एवं 12 के बोर्ड विषयों की स्कूल स्तर पर सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक परीक्षाएं 1 फरवरी 2027 से 3 फरवरी 2027 तक आयोजित होंगी। वहीं विज्ञान प्रवाह की कक्षा 12 की प्रायोगिक परीक्षा 4 फरवरी 2027 से 13 फरवरी 2027 तक आयोजित की जाएगी।
SSC एवं HSC बोर्ड परीक्षाएं 25 फरवरी 2027 से 17 मार्च 2027 तक आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा कक्षा 8 एवं 11 की वार्षिक परीक्षा 5 अप्रैल 2027 से 20 अप्रैल 2027 तक होगी।
बोर्ड द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार शैक्षणिक वर्ष 2026-27 में कक्षा 8 से 12 तक पूर्ण पाठ्यक्रम लागू रहेगा। प्रथम परीक्षा के लिए जून से सितंबर तक का पाठ्यक्रम शामिल होगा, जबकि द्वितीय परीक्षा में जून से दिसंबर तक का पाठ्यक्रम रहेगा।
बोर्ड ने विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों से परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार तैयारी करने की अपील की है।
टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419
Updated Video





Subscribe to my channel




