गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट
गुजरात प्रदेश सुरत शहर के नई सिविल अस्पताल में मरीजों से अवैध वसूली के मामले में त्वरित कार्रवाई, आरोपी ऑपरेटर सेवा से मुक्त
सूरत, 03 जून 2026: सूरत की नई सिविल अस्पताल में केस पेपर काउंटर पर कार्यरत एक आउटसोर्सिंग एजेंसी के डेटा ऑपरेटर द्वारा मरीजों से कथित रूप से ₹10 की अवैध वसूली किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अस्पताल प्रशासन ने तत्काल और सख्त कार्रवाई की है।
घटना को गंभीरता से लेते हुए नई सिविल अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पारुल वडगामिया की अध्यक्षता में एक आपात समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित डेटा ऑपरेटर को तत्काल प्रभाव से सेवा से मुक्त करने का निर्णय लिया गया। साथ ही अस्पताल से जुड़ी सभी आउटसोर्सिंग एजेंसियों के ठेकेदारों, सुपरवाइजरों, डेटा ऑपरेटरों एवं सुरक्षा अधिकारियों को भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कड़े निर्देश दिए गए।
बैठक में डॉ. वडगामिया ने स्पष्ट कहा कि सिविल अस्पताल में आने वाले गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों के साथ सम्मानजनक, सौजन्यपूर्ण और संवेदनशील व्यवहार किया जाना अनिवार्य है। मरीजों के पंजीकरण एवं अन्य प्रशासनिक कार्यों में पूर्ण पारदर्शिता और ईमानदारी बरती जानी चाहिए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता स्वीकार नहीं की जाएगी।
अस्पताल प्रशासन ने सभी एजेंसी सुपरवाइजरों को नियमित निरीक्षण करने तथा कर्मचारियों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि भविष्य में किसी कर्मचारी के विरुद्ध रिश्वतखोरी, आर्थिक अनियमितता अथवा मरीजों के साथ दुर्व्यवहार की शिकायत प्राप्त होती है, तो संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध बिना किसी पूर्व सूचना के कठोर कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में आर.एम.ओ. डॉ. केतन नायक, इंचार्ज नर्सिंग सुपरिटेंडेंट इकबाल कड़ीवाला सहित विभिन्न आउटसोर्सिंग एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
अस्पताल प्रशासन ने भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के प्रति अपनी “शून्य सहनशीलता (Zero Tolerance)” नीति दोहराते हुए कहा कि मरीजों के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा अस्पताल में पारदर्शी एवं जवाबदेह व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक सभी कदम उठाए जाएंगे।
टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई की खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
Updated Video





Subscribe to my channel




