एन०सी०सी० आगरा में हुआ अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य व सफल आयोजन

संवाददाता अर्जुन रौतेला आगरा। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर 1 यूपी एयर स्क्वाड्रेन एनसीसी, आगरा में एनसीसी ग्रुप मुख्यालय के निर्देशन में योग के प्रति जागरूकता एवं स्वास्थ्य संवर्धन हेतु भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में एनसीसी ग्रुप मुख्यालय के ग्रुप कमाण्डर ब्रिगेडियर एस०पी० यादव, युद्ध सेवा मेडल, कमान अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों, एनसीसी ए०एन०ओ० / सी०टी०ओ०, जी०सी०आई०, पी०आई० स्टाफ तथा 6500 एनसीसी कैडैटस ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्रिगेडियर एस०पी० यादव युद्ध सेवा मेडल द्वारा योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए किया गया।

तत्पश्चात सभी उपस्थित पदाधिकारियों तथा कैडेटस के द्वारा योगा प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया गया। योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में आयोजित इस सामूहिक योग सत्र में स्वाथ्स्य, अनुशासन एवं सकारात्मक जीवन शैली का संदेश दिया। एनसीसी ग्रुप मुख्यालय के सभी अधिकारियो तथा कैडेटस ने एक सप्ताह पहले HABUILD पर ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन कर योग अभ्यास किया।

इस अवसर पर ग्रुप कमाण्डर महोदय ने बताया कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत है। जिसे आज सम्पूर्ण विश्व ने अपनाया है। युवा पीढी को नियमित योगभ्यास के माध्यम से स्वस्थ्य एवं तनावमुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

एनसीसी कैडेटस ने पूर्ण अनुशासन एवं समर्पण के साथ योगाभ्यास में भाग लेकर भारत के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित कर इस भव्य योग आयोजन को सफल बनाया।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    अवैध निर्माण कार्य पर तुरन्त कार्रवाई आखिर किव नहीं होती

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट अवैध निर्माण पर समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं? सरकार और प्रशासन से उठे सवाल गुजरात में विकास कार्यों और आधुनिक बुनियादी ढांचे की…

    गुजरात प्रदेश पारडी तहसील में दो बच्चों की मां की++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट दो बच्चों की मां की निजी तस्वीरें वायरल करने वाले आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज पारड़ी तालुका के एक गांव में एक महिला…

    Leave a Reply