प्रदेश में शिक्षा के गिरते हुए स्तर का जिम्मेदार समाजवादी पार्टी : ए0के0शर्मा

आजमगढ़ 1 जनवरी 2022
शिक्षा का स्तर समाजवादी पार्टी की सरकार ने गिराया।
आज क्रासबेली समूह संस्थानों के तत्वाधान में क्रासबेली इंटरनेशनल स्कूल कुकडीपुर सठियाव में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए विधान परिषद सदस्य एवं उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष श्री अरविंद कुमार शर्मा ने कही, श्री शर्मा ने समाजवादी पार्टी को घेरते हुए उन्होंने कहा कि पूर्वर्ती की सरकारों ने शिक्षा के स्तर को नकल विहीन बना करके बेरोजगारी पैदा कर दिए वह बच्चे कहीं के भी नहीं हुए उनके साथ खिलवाड़ किया गया, जिन्हें कुछ नहीं आता था उन्हें ठेकेदार बना दिया या फिर स्कूल खोलने के लिए कह दिया जिससे कि स्तर गिरता चला गया उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है कि बच्चों को विज्ञान, साहित्य की शिक्षा के साथ-साथ टेक्निकल शिक्षा जैसे कंप्यूटर की शिक्षा अनिवार्य हो गया है उन्होंने आने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के लिए भी आह्वान किया।
विद्यालय के बच्चों ने बढ़-चढ़कर सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया इसके लिए उन्होंने विद्यालय परिवार के अध्यापकों का भी उत्साह वर्धन किया, बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ-साथ अपनी संस्कृति का भी ज्ञान करा रहे हैं इसके लिए साधुवाद के पात्र हैं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सगड़ी विधानसभा के नेता अरविंद जायसवाल, हरेंद्र सिंह, लक्ष्मण मौर्य, आर पी राय, दिवाकर सिंह, दुर्गा प्रसाद गुप्त, सहित हजारों की संख्या में क्षेत्रीय जनता व नेता गण मौजूद रहे। हमारा यूपी जिंदाबाद के नारा के साथ सभा समाप्त किया गया।
रिपोर्टर
आदित्य नारायण वर्मा
TN NEWS 24

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    जेल से बाहर आते ही आज़म खान को ईडी ने गिरफ़्तार किया

    रिहाई से पहले ही आजम खान पर ED का बड़ा एक्शन… जेल में ही हुई 8 घंटे पूछताछ, फिर दर्ज हुई FIR… जानें क्या है 494 करोड़ का मामला रामपुर।…

    श्रीराम-जानकी की भव्य झांकी ने मोहा मन, जयकारों से गूंजा नगर ।

    ।। कोसी कलां ।। श्रीराम-जानकी की भव्य झांकी ने मोहा मन, जयकारों से गूंजा नगर कोसीकलां (मथुरा)। एंकर – उत्सव नगरी कोसीकलां में श्रीरामलीला महोत्सव के अंतर्गत शनिवार देर शाम…

    Leave a Reply