गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट
सूरत शहर के नए पुलिस कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वालंग जामीर को सौंपा गया
सूरत, राज्य सरकार द्वारा सूरत शहर के पुलिस आयुक्त (कमिश्नर) पद का अतिरिक्त प्रभार वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वालंग जामीर को सौंपा गया है। यह जिम्मेदारी अनुपम सिंह गहलोत की विदाई के बाद दी गई है।
वालंग जामीर इससे पहले सूरत शहर में सेक्टर-2 के संयुक्त पुलिस आयुक्त (JCP) के रूप में लंबे समय तक अपनी सेवाएं दे चुके हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा पुलिस प्रशासन को अधिक प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इसके अतिरिक्त उन्होंने सूरत रेंज आईजी का अतिरिक्त प्रभार संभालते हुए तापी, नवसारी, वलसाड और डांग जैसे संवेदनशील जिलों में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। उनके प्रशासनिक अनुभव और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए राज्य सरकार ने उन्हें सूरत शहर पुलिस कमिश्नर का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।
शहर के पुलिस अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने उम्मीद जताई है कि वालंग जामीर के नेतृत्व में सूरत पुलिस कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाए रखते हुए अपराध नियंत्रण एवं नागरिक सुरक्षा के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करेगी।
टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट
Updated Video





Subscribe to my channel


