प्रेस नोट
गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट
गुजरात प्रदेश सूरत के कार्यवाहक पुलिस आयुक्त के रूप में वाबांग जमीर ने संभाला कार्यभार
गुजरात प्रदेश सूरत शहर के पुलिस आयुक्त श्री अनुपम सिंह गहलोत के अहमदाबाद तबादले के बाद वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी श्री वाबांग जमीर ने सूरत के कार्यवाहक पुलिस आयुक्त (इन-चार्ज पुलिस कमिश्नर) के रूप में आधिकारिक तौर पर कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान डीसीपी, एसीपी सहित शहर पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
वाबांग जमीर अब सूरत शहर की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, ट्रैफिक प्रबंधन तथा पुलिस प्रशासन से जुड़े सभी महत्वपूर्ण कार्यों की जिम्मेदारी कार्यवाहक पुलिस आयुक्त के रूप में संभालेंगे।
पुलिस विभाग के अधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में सूरत पुलिस नागरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में प्रभावी ढंग से कार्य करती रहेगी।
टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट
Updated Video





Subscribe to my channel




