गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट
गुजरात प्रदेश सुरत शहर के पांडेसरा पुलिस और DCB की संयुक्त कार्रवाई में पानी का चोरी हुआ टैंकर बरामद, 6 आरोपी गिरफ्तार
सूरत, 20 जुलाई।
सूरत शहर की पांडेसरा पुलिस और डिटेक्शन ऑफ क्राइम ब्रांच (DCB) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पानी के टैंकर चोरी के एक मामले का सफलतापूर्वक पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया टैंकर सहित कुल ₹16.74 लाख का मुद्देमाल बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, पांडेसरा क्षेत्र से लगभग ₹14 लाख मूल्य का पानी का टैंकर चोरी होने की शिकायत दर्ज होने के बाद जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पांडेसरा पुलिस और DCB की संयुक्त टीम गठित की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने CCTV फुटेज, तकनीकी सर्विलांस और मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनका पता लगाया। तत्परता से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया तथा चोरी किया गया टैंकर भी बरामद कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के टैंकर सहित कुल ₹16.74 लाख मूल्य का मुद्देमाल जब्त किया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि उनका संबंध किसी अन्य वाहन चोरी गिरोह से तो नहीं है।
सूरत पुलिस ने कहा कि संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है तथा मामले में आगे की जांच जारी है।
टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट
Updated Video





Subscribe to my channel



