लकड़ी तस्करों का पीछा करते आर एफ ओ विकास देसाई सहित दो की मौत

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

सोनगढ़ में लकड़ी तस्करों का पीछा करते समय भीषण हादसा, RFO विकास देसाई सहित दो की मौत

तापी जिले के सोनगढ़ में रविवार तड़के वन विभाग की कार्रवाई के दौरान एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अवैध लकड़ी तस्करों का पीछा कर रहे वन विभाग के रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर (RFO) विकास देसाई और उनके साथ मौजूद एक स्थानीय युवक की भीषण सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना से पूरे वन विभाग और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वन विभाग को तापी रेंज के जंगल क्षेत्र से कीमती लकड़ी की अवैध तस्करी की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर RFO विकास देसाई अपनी टीम के साथ कार्रवाई के लिए निकले। तड़के करीब 4 से 5 बजे के बीच उकाई की ओर से आ रहे एक संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक वाहन लेकर फरार हो गया। इसके बाद वन विभाग की टीम ने उसका पीछा शुरू किया।

पीछा करते हुए जब वाहन सोनगढ़ RTO चेकपोस्ट के समीप पहुंचे, तब वन विभाग की गाड़ी, लकड़ी से भरे संदिग्ध वाहन और एक कंटेनर के बीच भीषण ट्रिपल एक्सीडेंट हो गया।

इस हादसे में RFO विकास देसाई और सरखली गांव निवासी रवीश रेशन गामित की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे तथा राहत एवं जांच कार्य शुरू किया।

प्रारंभिक जांच में संदिग्ध वाहन से अवैध रूप से काटी गई कीमती लकड़ी बरामद होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामला दर्ज कर लिया है और लकड़ी तस्करी सहित पूरे घटनाक्रम की गहन जांच शुरू कर दी है।

इस दुखद हादसे ने वन विभाग के एक कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी और उनके सहयोगी को असमय खो दिया है। तापी जिले में इस घटना को लेकर शोक का माहौल है तथा वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी और शिक्षक दिवस का भव्य आयोजन

    अर्जुन रौतेला आगरा। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में सोमवार को जन्माष्टमी पर्व एवं शिक्षक दिवस समारोह श्रद्धा, उल्लास और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में जहां भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं…

    ताजनगरी में 13 सितंबर को सजेगा भव्य इलेक्ट्रिक एक्सपो, जुटेंगे प्रदेशभर के विद्युत व्यापारी

    अर्जुन रौतेला आगरा। ताजनगरी में पहली बार प्रदेशभर के विद्युत व्यापारियों का बड़ा जमावड़ा होने जा रहा है। आगरा इलेक्ट्रिक कॉन्ट्रैक्टर्स एंड मर्चेंट्स एसोसिएशन की ओर से प्रादेशिक कार्यकारिणी सभा…

    Leave a Reply