1274000 की धोखा घड़ी का मामला आरोपी गिरफ्तार

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

सूरत के कपड़ा व्यापारी से ₹12.74 लाख की धोखाधड़ी कर डेढ़ साल से फरार आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार

सूरत: न्यू मिलेनियम टेक्सटाइल मार्केट के कपड़ा व्यापारी से कपड़ा प्राप्त करने के बाद ₹12,74,456 की रकम का भुगतान नहीं कर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को सलाबतपुरा पुलिस ने महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले करीब डेढ़ वर्ष से पुलिस गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान विशाल सुभाष यादव के रूप में हुई है। आरोपी ने व्यापारी से कपड़ा प्राप्त किया था, लेकिन उसकी निर्धारित रकम का भुगतान नहीं किया। इस संबंध में सलाबतपुरा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सलाबतपुरा पुलिस स्टेशन के पीआई आर.ए. जडेजा के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने तकनीकी सर्विलांस और मानव स्रोतों के माध्यम से लगातार जांच की।

जांच के दौरान पुलिस को आरोपी के महाराष्ट्र में होने की जानकारी मिली। इसके आधार पर पुलिस टीम ने महाराष्ट्र पहुंचकर आरोपी विशाल सुभाष यादव को गिरफ्तार किया और उसे सूरत लाया गया।

आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

गिरफ्तार आरोपी:

नाम: विशाल सुभाष यादव

बरामद/धोखाधड़ी की रकम: ₹12,74,456/-

कार्रवाई: सलाबतपुरा पुलिस स्टेशन, सूरत

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    11वीं कक्षा के विद्यार्थियों में मनपा प्यार हुए फरार

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट सूरत में कक्षा 11वीं के छात्र-छात्रा ट्यूशन के साथी से प्रेम के बाद घर से फरार, पुलिस ने वलसाड के विल्सन हिल्स से…

    लगातार बारिश और बांधों से पानी छोड़े जाने के बाद बेलन नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा।

    त्योंथर ,,, लगातार बारिश और बांधों से पानी छोड़े जाने के बाद बेलन नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा। डीह पुल के ऊपर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा…

    Leave a Reply