फतेहपुर सीकरी में आगरा-जयपुर हाईवे पर सोमवार शाम हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वहीं, दूसरे घायल की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
यह हादसा सोमवार शाम करीब 7 बजे हुआ, जब दो बाइक सवारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए थे, जिन्हें आगरा रेफर किया गया था।
मृतक की पहचान फतेहपुर सीकरी के तेहरा गेट निवासी 45 वर्षीय रईस पुत्र शहजाद के तौर पर हुई है। वहीं दूसरे बाइक सवार अब्दुल की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।
परिजनों ने बताया कि रईस अपनी बेटी के लिए लड़का देखने आगरा गए थे। लौटते समय वे हादसे का शिकार हो गए। उनके परिवार में तीन बेटे और एक बेटी हैं।
सूचना मिलने पर सीकरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए आगरा भेज दिया है।

Updated Video





Subscribe to my channel



