रिपोर्ट – दिलशाद अहमद
फतेहपुर सीकरी, आगरा। आगरा के जिलाधिकारी मनीष बंसल ने परिवार सहित ऐतिहासिक नगरी फतेहपुर सीकरी का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने यहां स्थित मुगलकालीन स्मारकों की ऐतिहासिक विरासत और स्थापत्य कला से जुड़ी जानकारियां प्राप्त कीं।
भ्रमण के दौरान एएसआई गाइड संगठन के सचिव इस्माइल खान ने जिलाधिकारी को फतेहपुर सीकरी के प्रमुख स्मारकों के इतिहास, उनकी वास्तुकला और ऐतिहासिक महत्व के बारे में विस्तार से बताया।
इसके बाद जिलाधिकारी मनीष बंसल ने अपने परिवार के साथ हजरत शेख सलीम चिश्ती की दरगाह पर पहुंचकर चादरपोशी की। उन्होंने अमन-चैन, खुशहाली और बेहतर भविष्य के लिए दुआ मांगी।
जिलाधिकारी के भ्रमण के दौरान थाना प्रभारी आनंद वीर सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
रिपोर्ट: फतेहपुर सीकरी, आगरा।
Updated Video





Subscribe to my channel




