सीकरी में वृद्ध महिला की रेप के बाद हत्या की आशंका

सीकरी में वृद्ध महिला की रेप के बाद हत्या की आशंका
ग्रामीणों में भारी आक्रोश, पोस्टमार्टम को भेजो शव

*कोतवाली थाना फतेहपुर सीकरी क्षेत्र चौमा चौकी के गांव चुरियारी का मामला ,सूत्रों से पता चल रहा की 65 वर्षीय महिला के साथ गैंगरेप के बाद हत्या की आशंका,पोस्टमार्टम के बाद होगा बड़ा खुलासा*

फतेहपुर सीकरी । थाना क्षेत्र के अंतर्गत विगत शाम गायब हुई महिला का शव आज प्रातः 6 बजे करीब बाजरा के खेत में मिलने से सनसनी फैल गई , सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाजार के खेत से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है परिजन वृद्ध महिला के साथ लूट व रेप के बाद हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे हैं ।
घटना थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चुरियारी की है,गांव चुरियारी निवासी वृद्ध महिला ओम देवी उमर करीब 65वर्ष पत्नी खेमचंद विगत दिवस गुरुवार को प्रातः किसान मोहन सिंह उर्फ़ बनिया के खेत में बाजार की मजदूरी करने गई थी , तभी से घर वापस नहीं लौटी । परिजनों ने महिला की काफी तलाश की ,कोई सुराग नहीं लगने पर विगत शाम थाना सीकरी में महिला के गुम होने की तहरीर दी , प्रातः खेतों की तरफ गए ग्रामीणों ने महिला का खून से लथपथ शव खेतो मे पड़े देखा तो सनसनी फैल गई , ग्रामीणों ने तत्काल थाना पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी विपिन कुमार सिंह ने ग्रामीणों से पूछताछ के बाद शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है ।

वृद्ध महिला की निर्मम तरीके से हत्या किए जाने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है , थाना प्रभारी विपिन कुमार सिंह ने परिजनों को आश्वत किया है कि घटना में जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी ।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan

Related Posts

आगरा के नामी हॉस्पिटल में बच्चा बदलने का आरोप

डीसीपी से शिकायत, दंपति बोले-पहले बताया लड़का, बाद में लड़की दे दी; डीएनए टेस्ट की मांग आगरा के एक नामी हॉस्पिटल पर नवजात बच्चा बदलने का आरोप है। पीड़ित दंपति…

कागज़ी फर्म बनाकर करोड़ों की टैक्स चोरी, 5.07 करोड़ की फर्जी आईटीसी का भंडाफोड़

रिपोर्टर – दिलशाद अहमद फतेहपुर सीकरी  आगरा में राज्य कर विभाग की जांच के दौरान इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) से जुड़ा एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। जांच में खुलासा हुआ…

Leave a Reply