सेवा आगरा ने ‘विश्व मातृ दिवस’ पर मातृशक्ति को किया सम्मानित

*

*सेवा आगरा ने ‘विश्व मातृ दिवस’ पर मातृशक्ति को किया सम्मानित*

*आगरा।* *सेवा आगरा* संस्था द्वारा सुल्तानगंज चौराहा नवज्योति अपार्टमेंट स्थित सेवा भवन पर विश्व मातृ दिवस मनाया गया। संस्था द्वारा *विश्व मातृ दिवस* के उपलक्ष्य पर घर- घर सेवा का कार्य कर अपना और अपने परिवार का पालन पोषण करने वाली *मातृशक्ति* को सम्मानित किया गया।

संस्थापक मुरारी लाल गोयल ने कहा कि मां पृथ्वी पर ईश्वर का स्वरुप है। विश्व मातृ दिवस मई माह के दूसरे रविवार को मनाया जाता है। विश्व मातृ दिवस मनाने का उद्देश्य माताओं को सम्मान देना है। एक बच्चे के उत्थान में मां की एक महान भूमिका होती है।

वहीं अध्यक्ष सुमन गोयल ने कहा कि भारतीय संस्कृति में मां की पूजा की जाती है। जिस घर में मां का सम्मान होता है, वही देवी देवता वास करते है। मां ही सभी ईश्वर के अवतारों की जन्मदाई हैं। जो लोग मां को दुखी रखते है वह कभी सुखी नही रह सकता।

इस अवसर पर सबसे पहले पार्वती को वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान जागृति मित्तल, मीरा कुशवाहा, पार्वती, चंद्रा देवी, कमलेश, अनामिका, माया देवी, त्रिवेणी देवी, श्रीमती, मीना देवी, बबलू देशभक्त आदि उपस्थित रहे।

Follow us on →     
IMG-20241223-WA0034

Updated Video
 
IMG-20241223-WA0034
gc goyal rajan
  • Related Posts

    रूनकता। 14 मार्च होली और जुमे को लेकर रूनकता जामा मस्जिद इमाम मुफ्ती शफीकुर्ररहमान क़ासमी की अपील. 

    रूनकता। 14 मार्च होली और जुमे को लेकर जामा मस्जिद इमाम मुफ्ती शफीकुर्रहमान क़ासमी की अपील     देशभर में 14 मार्च को एक ओर जहां रंगों का पर्व होली…

    नगर पंचायत किरावली मे मनाया गया होली मिलन समाहरोह नगर पंचायत अध्यक्षा व सभासद रहे मौजूद

    संवाददाता नीरज तिवारी की आगरा -कल आगरा की किरावली नगर पंचायत कार्यालय में होली मिलन समारोह कार्यक्रम संम्पन हुआ चेयरमैन प्रवीना सिंह ने सभी सभासद गणों व नगर कर्मियों  को…

    Leave a Reply