बहराइच *वन प्रभाग बहराइच के तत्वाधान में “स्वच्छता ही सेवा ” अभियान में मरी माता मंदिर परिसर सरयू घाट की हुई सफाई *मनोज त्रिपाठी.

23 सितम्बर। शासन के निर्देश पर 02 अक्टूबर 2024 तक संचालित हो रहे विशेष सफाई अभियान के क्रम में जिलाधिकारी मोनिका रानी के कुशल नेतृत्व में वन प्रभाग बहराइच के तत्वाधान में चलाये गये ’’स्वच्छता ही सेवा‘‘ अभियान अन्तर्गत मरी माता मन्दिर परिसर में स्वच्छता अभियान संचालित किया गया। कार्यक्रम के दौरान परिसर की स्वच्छता, सरयू घाट की साफ-सफाई, सरयू स्वच्छता शपथ एवं सरयू आरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मन्दिर परिसर एवं सरयू घाट की सफाई की गयी। इसके उपरान्त सरयू आरती का भी आयोजन किया गया। जिसमें वन विभाग के साथ-साथ आम-जनमानस ने भी सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के अन्त में सरयू स्वच्छता की शपथ भी दिलायी गयी। सफाई अभियान में प्रभागीय वनाधिकारी, बहराइच अजीत प्रताप सिंह, फाउण्डर-प्रकृति परिवार पंथ फाउण्डेशन, बहराइच के अर्चित मिश्रा, वन विभाग के कर्मचारीगण एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।मनोज त्रिपाठी 8081466787. बहराइच।

Follow us on →     
IMG-20241223-WA0034

Updated Video
 
IMG-20241223-WA0034
gc goyal rajan
  • मनोज त्रिपाठी बहराईच

    ग्राम- सिलेटनगंज पोस्ट बलहा तहसील - थाना- नानपारा जिला बहराइच (उत्तर प्रदेश), मानवाधिकार कार्यकर्ता - जिला संयोजक मानवाधिकार जन निगरानी समिति बहराइच ! स्वतंत्र पत्रकार एवम् सोसल मीडिया के चर्चित सूचना अधिकार कार्यकर्ता - मनोज त्रिपाठी।

    Related Posts

    उत्कल ब्राह्मण परिवार चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा होली के पावन पर्व पर संगीतमय कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    उत्कल ब्राह्मण परिवार चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा रंग पर्व होली महोस्छव धूम धाम से मनाया गया गुरु वार को संध्या 7 बजे से रंगस्छोब कार्यक्रम प्रारंभ हुआ, सनातन धर्म के सभी…

    बहराइच * मेडिकल कॉलेज का राज्य स्तरीय टीम ने किया निरीक्षण *मनोज त्रिपाठी.

    आज 11 मार्च 2025 दिन मंगलवार को उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय टीम ने किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ की प्रोफेसर डॉ. शालिनी त्रिपाठी के नेतृत्व में मेडिकल कॉलेज बहराइच के…

    Leave a Reply