बहराइच * डीएम की अध्यक्षता में संपन्न हुई नगर निकायों के कार्यो की समीक्षा बैठक व 98 कार्ययोजनाओं का अनुमोदन *मनोज त्रिपाठी.

निकायों के कार्यों की समीक्षा हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान जिलाधिकारी मोनिका रानी द्वारा निकायों द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी योजनाओं की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के अन्तर्गत शासन को प्रेषित किये जाने हेतु नगर पालिका परिषद बहराइच के रू. 72 लाख 21 हजार लागत की 05 कार्ययोजना, नगर पंचायत पयागपुर अन्तर्गत रू. 03 करोड़ 41 लाख 54 हजार लागत की 12 कार्ययोजना, नगर पंचायत कैसरगंज की रू. 01 करोड़ 11 लाख 87 हजार की 08 कार्ययोजना, नगर पंचायत रूपईडीहा की रू. 07 करोड़ 28 लाख की लागत से 30 कार्ययोजना तथा नगर पंचायत मिहींपुरवा की रू. 09 करोड़ 09 लाख की लागत से 43 कार्ययोजनाओं कुल रू. 21 करोड़ 62 लाख की 98 कार्ययोजनाओं का अनुमोदन प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त निकायों द्वारा प्रस्तुत 15वें वित्त अन्तर्गत टाइड अनटाइड के प्राप्त प्रस्ताव, वंदन योजना, आकांक्षी नगर योजना, मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना की भी समीक्षा की गयी। उन्होनें निर्देश दिया कि नगर के प्रमुख चौराहों पर हाईमास्ट लाईट व सीसीटीवी स्थापित की जाये तथा मोबाइल टायलेट का भी नियमानुसार क्रय किया जाय। डीएम ने निर्देश दिया कि आसन्न त्यौहारों के मद्देनज़र वार्डों तथा धार्मिक स्थलों के आस-पास साफ-सफाई, प्रकाश, पानी इत्यादि की माकूल व्यवस्था के साथ आवश्यकता के अनुसार मार्गों की मरम्मत भी करा दी जाय। उन्होनें नगर क्षेत्र के प्रमुख चौराहों, महत्वपूर्ण स्थानों का सौन्दर्यीकरण व सीसीटीवी कैमरे जरूर लगवाये जाने का भी निर्देश दिये। इस अवसर पर प्रभारी निकाय/अपर जिलाधिकारी गौरव रंजन श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी सदर राकेश कुमार मौर्या, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद बहराइच प्रमिता सिंह, नानपारा के रंग बहादुर सिंह, जरवल की खुशबू यादव, कैसरगंज शिवम द्विवेदी व मिहीपुरवा के संजय कुमार व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे । मनोज त्रिपाठी 80813466787. बहराइच।

Follow us on →     
    IMG-20241223-WA0034

    Updated Video
     
    IMG-20241223-WA0034
    gc goyal rajan
  1. मनोज त्रिपाठी बहराईच

    ग्राम- सिलेटनगंज पोस्ट बलहा तहसील - थाना- नानपारा जिला बहराइच (उत्तर प्रदेश), मानवाधिकार कार्यकर्ता - जिला संयोजक मानवाधिकार जन निगरानी समिति बहराइच ! स्वतंत्र पत्रकार एवम् सोसल मीडिया के चर्चित सूचना अधिकार कार्यकर्ता - मनोज त्रिपाठी।

    Related Posts

    जिला कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेसियों ने दी मान्यवर काशीराम जी को श्रद्धांजलि

    अर्जुन रौतेला संवादाता। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार अजय राय के निर्देश पर प्रदेश प्रवक्ता अनिल शर्मा की उपस्थिति में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण…

    जिला अध्यक्ष लक्ष्मी धनगर ने राजकीय प्रदर्शनी मैदान से छोड़ी रंग की फ़ुआरे

    अर्जुन रौतेला संवादाता। आज जनपद अलीगढ़ की समाजवादी पार्टी की ज़िला अध्यक्ष लक्ष्मी धनगर के नेतृत्व में राजकीय प्रदर्शिनी मैदान में बरिष्ठ नेताओं के साथ होली मिलन समारोह में शामिल…

    Leave a Reply

    04:59