ताज से खूबसूरत बनेगा शिवाजी महाराज का स्मारक, महाराष्ट्र सरकार की घोषणा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने कहा कि कि महाराष्ट्र सरकार उत्तर प्रदेश सरकार से अनुमति लेकर कोठी मीना बाजार का अधिग्रहण करेगी और ऐसा स्मारक बनाएगी जिसे देखने के लिए ताजमहल से ज्यादा लोग आएंगे। इस मामले में वह जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात करेंगे।

छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर आगरा किला से घोषणा की गई कि कोठी मीना बाजार की हवेली में महाराष्ट्र सरकार स्मारक बनाएगी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि इसके लिए जगह का अधिग्रहण किया जाएगा |

छत्रपति शिवाजी महाराज आगरा में जिस हवेली में नजरबंद रखे गए, महाराष्ट्र सरकार उस कोठी मीना बाजार हवेली को अधिगृहीत करके वहां भव्य स्मारक बनाएगी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आगरा किला के जहांगीरी महल में छत्रपति शिवाजी की 395वीं जयंती समारोह में यह घोषणा की।

केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से कहा कि वह दोनों मिलकर सरकार से मांग करेंगे कि आगरा और मुंबई के बीच नेशनल हाईवे नंबर तीन का नाम छत्रपति शिवाजी मार्ग रखा जाए। इसी हाईवे से होकर छत्रपति शिवाजी आगरा पहुंचे थे। बघेल ने कहा कि औरंगजेब उनका पुरखा नहीं है। आगरा वालों के पुरखे शिवाजी हैं। कैद से निकालने में आगरा के लोगों का सहयोग मिला था।

Follow us on →     
IMG-20241223-WA0034

Updated Video
 
IMG-20241223-WA0034
gc goyal rajan
  • Related Posts

    रूनकता।शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क, होली व रमज़ान को लेकर निकाला पैदल मार्च..

    शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क, होली व रमज़ान को लेकर निकाला पैदल मार्च रूनकता।आगामी पावन पर्व होली तथा रमजान माह के द्वितीय जुमा को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण…

    बहराइच * मेडिकल कॉलेज का राज्य स्तरीय टीम ने किया निरीक्षण *मनोज त्रिपाठी.

    आज 11 मार्च 2025 दिन मंगलवार को उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय टीम ने किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ की प्रोफेसर डॉ. शालिनी त्रिपाठी के नेतृत्व में मेडिकल कॉलेज बहराइच के…

    Leave a Reply