फसल की रखवाली कर रही महिला पर जंगली जानवरों ने हमला बोलकर घायल कर दिया। वह लहूलुहान हालत में पड़ी मिली

ब्रेकिंग न्यूज
उत्तर प्रदेश के आगरा में गुरुवार की तड़के खेत की रखवाली कर रही महिला पर जंगली जानवरों ने हमला बोल दिया। उसे बुरी तरह नोचा। चीख पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों व परिजन ने लाठी-डंडों से जानवरों को भगाया। महिला बुरी तरह लहूलुहान थी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना पिनाहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेरव की है। पाखर गांव निवासी झूना देवी (60) बुधवार की रात खेत में बाजरे की फसल रखवाली के लिए गई थीं। गुरुवार की सुबह तड़के करीब तीन बजे दो जंगली जानवरों (बिज्जू) ने उन पर हमला बोल दिया। उन्हें बुरी तरह नोचा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गईं।
चीख पुकर सुनकर आसपास को लोग व परिजन पहुंचे। उन्होंने लाठी-डंडों की मदद से हमलावर जानवरों को वहां से खदेड़ा। परिजन ने महिला को तत्काल सीएचसी में भर्ती कराया। यहां उनकी हालत नाजुक देखते हुए उन्हें हायर सेंटर, आगरा के लिए रेफर कर दिया गया। जंगली जानवरों के हमले से गांव के लोगों में दहशत का माहौल है।

Follow us on →     
IMG-20241223-WA0034

Updated Video
 
IMG-20241223-WA0034
gc goyal rajan
  • Related Posts

    नगर पंचायत किरावली मे मनाया गया होली मिलन समाहरोह नगर पंचायत अध्यक्षा व सभासद रहे मौजूद

    संवाददाता नीरज तिवारी की आगरा -कल आगरा की किरावली नगर पंचायत कार्यालय में होली मिलन समारोह कार्यक्रम संम्पन हुआ चेयरमैन प्रवीना सिंह ने सभी सभासद गणों व नगर कर्मियों  को…

    रूनकता।शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क, होली व रमज़ान को लेकर निकाला पैदल मार्च..

    शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क, होली व रमज़ान को लेकर निकाला पैदल मार्च रूनकता।आगामी पावन पर्व होली तथा रमजान माह के द्वितीय जुमा को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण…

    Leave a Reply