आगामी 09 दिसम्बर 2023 को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिक से अधिक आमजन को लाभ पहुचाये जाने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश उत्कर्ष चतुर्वेदी के निर्देश पर सिविल कोर्ट बहराइच के सभागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बहराइच के सचिव/नोडल अधिकारी, लोक अदालत विराट शिरोमणि की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर, नगर मजिस्ट्रेट, तहसीलदार पयागपुर, नानपारा व महसी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि 09 दिसम्बर 2023 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु विभाग से सम्बन्धित अधिक से अधिक वादों को चिन्हित कर उनका निस्तारण कराएं। बैठक के दौरान अधिकारियों से यह भी अपेक्षा की गयी कि पिछले राष्ट्रीय लोक अदालत से अधिक संख्या में वादों का निस्तारण कराये जाने का प्रयास किया जाय।मनोज त्रिपाठी 8081466787. बहराइच।
Updated Video




Subscribe to my channel





