गुजरात प्रदेश सुरत शहर लिंबायत पुलिस स्टेशन विस्तार में एक कथित डॉक्टर के द्वारा इस्लाम धर्म के संस्थापक मोहम्मद पैगंबर साहब के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर मुस्लिम समाज का आक्रोश

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

गुजरात प्रदेश सुरत शहर के लिंबायत इलाके में कथित डॉक्टर अमित सर देसाई ने सोशल मीडिया पर इस्लाम धर्म के संस्थापक मोहम्मद पैगंबर साहब के खिलाफ अभद्र और अशोभनीय भाषा का प्रयोग करते हुए वीडियो अपलोड किया था। जिसके लिए मुस्लिम समाज आक्रोशित हो गया और विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया बढ़ते विरोध प्रदर्शन को देख इस मामले में लिंबायत पुलिस स्टेशन के आला अधिकारियों ने कानूनी कार्यवाही करते हुए एफ.आई.आर. (FIR) दर्ज की शिकायत के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

लिंबायत पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ

भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है:

जिसमें अपराध क्रमांक:नंबर 11210025261152/2026

* धाराएं: 196(1), 299, 302, 351(2), 352, 353(2), 356(2)

इन धाराओं के तहत आरोपी डॉक्टर अमित सर देसाई को गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही की गई है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में लेकर लाजपोर जेल भेज दिया गया है। आरोपी ने मुस्लिम समाज के लोगों से माफी मांगते हुए कहा कि हमसे बहुत बड़ी भुल हो गई है हम शर्मिंदा है दोबारा ऐसी गलती हम नहीं करेंगे

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    सुवर्णिका’ स्मारिका के विमोचन के साथ संस्थापकों, अध्यक्षों, वरिष्ठ कपड़ा व्यवसायियों, चिकित्सकों एवं सहयोगियों का भव्य सम्मान

    अर्जुन रौतेला आगरा। आगरा क्लॉथ मर्केंटाइल एसोसिएशन (एक्मा) ने अपने 50वें स्वर्णिम स्थापना दिवस को गरिमामय एवं ऐतिहासिक समारोह के रूप में मनाते हुए संगठन की आधी सदी की गौरवशाली…

    दोस्ती के दिन ही दोस्त ने आत्म हत्या करने पर+++++++++++

    गुजरात प्रदेश हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट व्यापारी को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले तीन मित्र गिरफ्तार, आर्थिक शोषण और मानसिक प्रताड़ना का मामला उजागर गुजरात प्रदेश सूरत के…

    Leave a Reply