गुजरात प्रदेश सुरत शहर के पांडेसरा पुलिस की पैदल गश्त, गणपति पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
गुजरात प्रदेश सुरत शहर में
गणपति उत्सव के दौरान शहर में कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पांडेसरा पुलिस थाना क्षेत्र में सहायक पुलिस आयुक्त श्री जेड आर देसाई साहब//एच. डिवीजन// के नेतृत्व में पैदल गश्त की गई।
पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों का भ्रमण करते हुए स्थापित गणपति पंडालों का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान पंडालों में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़, आने-जाने के मार्ग, पार्किंग, यातायात व्यवस्था तथा सुरक्षा संबंधी इंतजामों की समीक्षा की गई।
वही पंडाल आयोजकों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए
पुलिस अधिकारियों ने गणपति मंडलों के पदाधिकारियों एवं आयोजकों से बातचीत कर उत्सव के दौरान निर्धारित नियमों एवं सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए। पंडाल परिसर में पर्याप्त व्यवस्था रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में पुलिस एवं संबंधित विभागों से तत्काल संपर्क करने के लिए कहा गया।
शांति एवं भाईचारे के साथ उत्सव मनाने की अपील
पुलिस अधिकारियों ने गणपति मंडलों एवं स्थानीय नागरिकों से आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण वातावरण में गणपति उत्सव मनाने की अपील की। साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने तथा समस्या उत्पन्न होने पर स्वयं कार्रवाई करने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई।
पांडेसरा पुलिस द्वारा की गई इस पैदल गश्त का उद्देश्य गणपति उत्सव के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना और श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करना रहा। इस अवसर पर ए सी पी जेड आर देसाई साहब के साथ पांडेसरा पुलिस इंस्पेक्टर श्री जाडेजा साहब पुलिस इंस्पेक्टर श्री एस डी प्रजापति जी पुलिस इंस्पेक्टर श्री के डी जाडेजा पुलिस सब इंस्पेक्टर श्री के यम चौधरी साहब पुलिस सब इंस्पेक्टर श्री वी बी वाघेला साहब पुलिस सब इंस्पेक्टर श्री बी डी पटेल पुलिस सब इंस्पेक्टर श्री के जे वसावा साहब पुलिस सब इंस्पेक्टर श्री डी जे बारोट साहब खास उपस्थित रहे
टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट
Updated Video





Subscribe to my channel



