गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट
गुजरात की यात्रा पर आए भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार ने अडालज की ऐतिहासिक वाव की प्रशंसा की
गुजरात की यात्रा पर पहुंचे भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार ने आज अहमदाबाद जिले के अडालज स्थित ऐतिहासिक अडालज वाव का दौरा किया।
उन्होंने वाव के अद्भुत स्थापत्य, सूक्ष्म नक्काशी और प्राचीन भारतीय स्थापत्य कला की प्रशंसा करते हुए इसकी भव्यता की सराहना की। उन्होंने वाव के इतिहास और इसकी रचनात्मक विशेषताओं के बारे में विस्तृत जानकारी भी प्राप्त की।
भारत सरकार के मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेंद्र कुमार ने कहा कि गुजरात की धरोहर हमारी संस्कृतिक गौरव की पहचान हैं आइये इस विरासत को संरक्षित करना हम सभी की जिम्मेदारी हैं
अडालज वाव : इतिहास, कला और विरासत
अडालज वाव 15वीं सदी में निर्मित गुजरात की प्रसिद्ध ऐतिहासिक धरोहर है। इसकी अनोखी स्थापत्य कला, बारीक नक्काशी और वास्तुकला की भव्यता आज भी देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को आकर्षित करती है।
शीर्षक:
गुजरात की यात्रा पर आए भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ने अडालज की ऐतिहासिक वाव का दौरा किया
उपशीर्षक:
वाव के स्थापत्य और बारीक नक्काशी को देखकर हुए प्रभावित
टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट
Updated Video





Subscribe to my channel



