कुष्ठ रोग अनुसंधान के अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक डॉ. वेद भारद्वाज की द्वितीय पुण्यतिथि पर कृतज्ञ शहरवासियों ने किया उनका भावपूर्ण स्मरण

अर्जुन रौतेला आगरा। लेप्रोसी पेशेन्ट्स वेलफेयर सोसायटी, आगरा द्वारा बुधवार शाम संजय प्लेस स्थित होटल पी.एल. पैलेस में अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक, राष्ट्रीय जालमा कुष्ठ एवं अन्य माइकोबैक्टीरियल रोग संस्थान के पूर्व निदेशक एवं सोसायटी के पूर्व सचिव स्व. डॉ. वेद भारद्वाज की द्वितीय पुण्यतिथि पर विज्ञान व्याख्यान-माला एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में शहर के प्रबुद्धजनों ने डॉ. वेद भारद्वाज का भावपूर्ण स्मरण करते हुए मानवता के लिए की गई उनकी सेवाओं को नमन किया। मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने कहा कि डॉ. भारद्वाज कुष्ठ रोग के प्रति सामाजिक कलंक को दूर करने में आजीवन सक्रिय रहे। कुष्ठ रोगियों के हित में शोध से सेवा तक डॉ. वेद भारद्वाज की दीर्घ कालीन यात्रा सराहनीय रही है। उनको पद्मश्री मिलनी चाहिए।

समारोह के अतिविशिष्ट अतिथि, प्रसिद्ध अभिनेता एवं पूर्व सांसद राज बब्बर ने अपने पत्र के माध्यम से स्व. डॉ. वेद भारद्वाज की सोच और डॉ. मधु भारद्वाज के समर्पण को सलाम किया। उन्होंने कहा कि इन दोनों की अथक सेवाओं के चलते लेप्रोसी पेशेन्ट्स वेलफेयर सोसायटी ने बिना सरकारी सहायता के मानवीय संवेदना के साथ यह साबित किया है कि सेवा केवल इलाज करना नहीं, बल्कि हर इंसान को सम्मान और गर्व के साथ जीने का अधिकार देना भी है।

वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. राजेंद्र मिलन ने उन्हें काव्यांजलि समर्पित करते हुए कहा- “दुख सुख में सहभागी थे। मानवता के प्रति रागी थे..”

उपलब्धि भारद्वाज ने उनका परिचय देते हुए बताया कि कुष्ठ अनुसंधान के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वैज्ञानिक डॉ. भारद्वाज ने 110 से अधिक शोधपत्रों की रचना की और वे जालमा संस्थान के निदेशक रहे। उन्होंने एस.एन. मेडिकल कॉलेज, आगरा से लेकर टोक्यो कैंसर संस्थान और लंदन के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल रिसर्च तक कार्य किया। 1977 से कुष्ठ सेवा सदन, आगरा से जुड़कर सेवा कार्य किया, जिसके लिए उन्हें मदर टेरेसा का आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ।

इस दौरान स्वास्थ्य एवं चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए वरिष्ठ नाक-गला रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव पचौरी को डॉ. वेद भारद्वाज सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया।

इससे पूर्व, मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल और संस्था की सचिव डॉ. मधु भारद्वाज ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं स्वर्गीय डॉ. वेद भारद्वाज के चित्र पर माल्यार्पण और समक्ष दीप जला कर समारोह का शुभारंभ किया। कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. एएस सचान ने स्वागत उद्बोधन दिया। समिति की सचिव वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. मधु भारद्वाज ने सभी का स्वागत किया। समिति का परिचय गरिमा भारद्वाज ने दिया, संचालन श्रीकृष्ण ने किया और आभार संकल्प भारद्वाज ने व्यक्त किया। जी.एस. मनराल, गुल मोहम्मद और शिव शंकर बघेल ने व्यवस्थाएँ सँभालीं।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    श्री गणपति महोत्सव पर सूरत शहर पांडेसरा पुलिस टीम द्वारा++++-

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के पांडेसरा पुलिस की पैदल गश्त, गणपति पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा   गुजरात प्रदेश सुरत शहर में गणपति उत्सव के दौरान…

    गुजरात के ऐतिहासिक धरोहर की मुलाकात पर आए मुख्य चुनाव आयुक्त*********

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट   गुजरात की यात्रा पर आए भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार ने अडालज की ऐतिहासिक वाव की प्रशंसा की गुजरात…

    Leave a Reply