एत्माद्द़ौला इलाके में भाई दूज पर घर से निकली 11 वर्षीय बालिका दरिंदगी का शिकार हो गई। बस्ती के युवक ने उसे रास्ते से अगवा कर लिया। निर्माणाधीन मकान में ले जाकर बालिका से दुष्कर्म किया।

घर लौटी बालिका की हालत देख स्वजन के होश उड़ गए। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में आरोपित अरविंद के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
एत्माद्दौला की रहने वाली 11 वर्षीय बालिका बुधवार को भाई दूज पर अपनी मां के साथ मामा के घर दूज करने के लिए जाने की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान बालिका सामान लेने के लिए घर से निकलकर पास की दुकान पर जाने लगी। उसे आरोपी अरविंद ने रास्ते में दबोच लिया। उसे पास के निर्माणाधीन मकान में लेकर गया और वहां धमकी देकर उससे दुष्कर्म किया।
दरिंदगी के बाद बालिका को वहां छोड़कर आरोपित भाग गया। बदहवास हालत में घर लौटी बालिका की हालत देख स्वजन के होश उड़ गए। उसकी हालत गंभीर देख स्वजन अस्पताल लेकर भागे। घटना की जानकारी पुलिस को दी तो वह मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बालिका के पिता के तहरीर पर आरोपित अरविंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अस्पताल में भर्ती बालिका की हालत में पहले से सुधार है।
एसीपी छत्ता सर्कल आरके सिंह ने बताया कि आरोपी अरविंद अपने जीजा के पास रह रहा था। उसकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
Updated Video




Subscribe to my channel





