मैडम जी चरमरागई सारी व्यवस्थाएं, नरक बन गया जीवन

आगरा में मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी की तमाम हिदायतों के बाद भी सफाई व्यवस्था नहीं सुधर सकी। ताज ट्रिपेजियम जोन (टीटीजेड) में आग जलाकर कूड़े का निस्तारण हो रहा है। त्योहार के बाद सफाई व्यवस्था चरमरा गई है।

बुधवार को दिनभर दौरेठा स्थित भीम नगरी मैदान में कचरा आग से सुलगता रहा।

 

शहर में पांच हजार से अधिक गली-मुहल्ले व कॉलोनियां हैं। इसमें डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन पर करोड़ों रुपये निगम खर्च करता है। मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी की समीक्षा में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन खराब मिला। सफाई व्यवस्था को लेकर मंडलायुक्त नाराजगी व्यक्त कर चुकी हैं। फिर भी सफाई में सुधार नहीं हो रहा।

 

दौरेठा में जहां भीम नगरी सजी थी। उसके पास मैदान में कचरे का ढेर लगा है। डलाबघर बन गया है। क्षेत्रीय निवासी राज कुमार ने बताया कि कूड़ा नहीं उठने के कारण सफाई कर्मचारी ही कचरे में आग लगा रहे हैं। कचरे में जूता कारखानों की कतरन, कपड़ा, प्लास्टिक व कचरा जलने से विषैला धुआं उठता है। आस-पास के लोग व मरीजों को सांस लेने में तकलीफ होती है।

दौरेठा 100 फुटा रोड निवासी मनोहर कर्दम ने बताया कि नगर निगम से सफाई नहीं होने की शिकायत करने पर निगम कह देता है कि ग्राम सभा का क्षेत्र है। हम सफाई नहीं कर सकते। उधर, जिला पंचायत कार्यालय कहता है शहरी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था निगम की जिम्मेदारी है। सीमा विवाद में कचरा पड़ा रहता है। ये हाल तब है जब मंडलायुक्त सफाई में लापरवाही पर जुर्माना और निलंबन की चेतावनी दे चुकी हैं। नगर निगम के अधिकारियों को फटकार लगा चुकी हैं।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    महाराजा अग्रसेन जयंती पर 1100 दीपों से जगमगाएगा अग्रसेन चौक

    अर्जुन रौतेला आगरा, 20 सितंबर। महाराजा अग्रसेन जयंती के पावन अवसर पर अग्रवाल युवा संगठन, आगरा की ओर से सामाजिक सेवा, जनजागरूकता और सांस्कृतिक एकता को समर्पित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित…

    पुलिस की तत्परता से बची ट्रैवल एजेंसी संचालक की जान, विनय अग्रवाल ने किया सम्मान

    अर्जुन रौतेला आगरा, 20 सितंबर। थाना सिकंदरा क्षेत्र में ट्रैवल एजेंसी संचालक की जान बचाने में तत्परता दिखाने वाले पुलिसकर्मियों का रविवार को प्राची टावर पुलिस चौकी पर सम्मान किया…

    Leave a Reply