बहराइच *जिला स्तरीय 72 वीं मेजर ध्यानचंद खेल स्पर्धा का विधायक सुभाष त्रिपाठी ने किया उद्घाटन *मनोज त्रिपाठी.

इन्दिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम बहराइच में खेल जगत फाउंडेशन, खेल विभाग एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 72वीं जिला स्तरीय मेजर ध्यानचंद खेल स्पर्धा का मुख्य अतिथि विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उदघाटन किया। इस अवसर पर खेल जगत फाउंडेशन रतन गुप्ता, उप क्रीड़ाधिकारी अभिषेक कुमार व रोहित सिंह, जीवन रक्षक राकेश पासवान, फुटबाल प्रशिक्षक मनोज पाल, एथलेटिक्स के मनीष कुमार बघेल, ताइक्वाण्डो के विनोद कुमार खेलो इण्डिया प्रशिक्षक सूर्य प्रकाश पाण्डेय सहित एज़ाज अली, विवेक रावत तथा बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे। मेजर ध्यानचंद खेल स्पर्धा कार्यक्रम अन्तर्गत बहराइच में कबड्डी, 100, 200, 400 मीटर दौड, खो खो, हॉकी, ताइक्वांडो, बालक बालिका जूनियर वर्ग में वालीबॉल प्रतियोगिता आयोजित हुई।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक श्री त्रिपाठी ने खिलाड़ियों का आहवान किया कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल पर भी ध्यान दें। उन्होंने कहा कि खेलने से मानव शरीर निरोगी व स्वस्थ रहता है। श्री त्रिपाठी ने कहा कि देश के मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी व प्रदेश के मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी खेल व खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। श्री त्रिपाठी ने प्रतिभागी खिलाड़ियों को अच्छी खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने की सीख दी। खेल जगत फाउंडेशन के श्री गुप्ता ने मेजर ध्यान चंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के बारे में जानकारी प्रदान की।मनोज त्रिपाठी 8081466787. बहराइच ।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • मनोज त्रिपाठी बहराईच

    स्वतंत्र पत्रकार एवम् सोसल मीडिया के चर्चित सूचना अधिकार कार्यकर्ता - मनोज त्रिपाठी।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश में फिर एक बार मौसम बदलने के आसार १३ मार्च से १७ मार्च तक मौसम में तब्दीली देखने को मिल सकती हैं हवा मान के जानकार श्री रमेश बसिया जी ने की आगाही

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश में 18 से 20 मार्च के बीच मौसम में बदलाव की संभावना, कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश के…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के पांडेसरा जी आई डी सी में स्थित न्यू पारस डाइंग प्रिंटिंग मिल में टंकी सफाई करते वक्त तीन मजदूरों की मौत को लेकर वकील एवम् गुजरात प्रदेश कांग्रेस के महा मंत्री श्री दर्शन कुमार ए नायक ने विभागीय जांच के लिए विभिन्न विभागों से अनुरोध किया

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सुरत शहर के पांडेसरा GIDC क्षेत्र में स्थित न्यू पारस डाइंग मिल में कुछ दिन पूर्व केमिकल टंकी की सफाई के…

    Leave a Reply