गुजरात प्रदेश में फिर एक बार मौसम बदलने के आसार १३ मार्च से १७ मार्च तक मौसम में तब्दीली देखने को मिल सकती हैं हवा मान के जानकार श्री रमेश बसिया जी ने की आगाही

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

गुजरात प्रदेश में 18 से 20 मार्च के बीच मौसम में बदलाव की संभावना, कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश के आसार नजर आ रहे हैं

गुजरात में एक बार फिर मौसम में बदलाव की संभावना जताई गई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 13 से 15 मार्च तक राज्य में आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है, लेकिन 16 से 21 मार्च के दौरान आसमान में बादलों की आवा जाही बनी रह सकती है।

मौसम विशेषज्ञ रमेश बसिया द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 13 से 18 मार्च के दौरान पश्चिम सौराष्ट्र, कच्छ तथा मोरबी और राजकोट के क्षेत्रों में पश्चिमी हवाओं और नमी के कारण हल्की से मध्यम आंधी-तूफान की स्थिति बन सकती है। कुछ दिनों में तेज झोंकों के साथ धूलभरी आंधी भी चल सकती है, जिससे दृश्यता कम होने की संभावना है।

पूर्वानुमान के अनुसार 13 से 17 मार्च तक हवाओं की दिशा पश्चिम रहेगी, जबकि 18 से 20 मार्च के दौरान वातावरण में अस्थिरता के कारण हवाओं की दिशा बदलती रह सकती है। तापमान की बात करें तो 17 मार्च तक अधिकतम तापमान लगभग 36 से 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

हालांकि 18 से 20 मार्च के दौरान मौसम में बदलाव के कारण तापमान में गिरावट आ सकती है और यह लगभग 33 से 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

वहीं अनुमान है कि 18 मार्च को उत्तर भारत में एक मजबूत वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होगा। साथ ही बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी वाली हवाओं के कारण देश के कई हिस्सों में मानसून जैसे हालात बन सकते हैं। इसके प्रभाव से सौराष्ट्र, कच्छ और गुजरात के कई क्षेत्रों में 18 से 20 मार्च के बीच वातावरण में अस्थिरता बनी रहेगी और कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या छींटे पड़ने की संभावना है।

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात चैम्बर ऑफ कॉमर्स द्वारा मिडल ईस्ट के संघर्ष ओर वैकल्पिक बाजारों में उभरती नई संभावनाओं पर विशेष सत्र आयोजित

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट चेंबर द्वारा मिडल ईस्ट के संघर्ष और वैकल्पिक बाजारों में उभरती नई संभावनाओं पर विशेष सत्र आयोजित अलर्ट चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रमुख…

    एक मई गुजरात स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर सुरत शहर पुलिस द्वारा शस्त्र प्रदर्शनी का किया आयोजन

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट एक मई गुजरात स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में अठवालाइंस स्थित *इनडोर स्टेडियम* में सूरत शहर पुलिस के द्वारा एक *शस्त्र प्रदर्शनी* का आयोजन…

    Leave a Reply