रालोद नेता ने जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं के साथ काटा केक

फतेहपुर सीकरी। शुक्रवार शाम रालोद नेता ने कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर जन्म दिवस मनाया।
रालोद नेता बृजेश चाहर शुक्रवार शाम फतेहपुर सीकरी दरगाह परिसर पहुंचे जहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने उनका नोटों की माला पहनाकर स्वागत किया। रालोद नेता ने कार्यकर्ताओं के साथ हजरत शेख सलीम चिश्ती की मजार पर पहुंच चादरपोशी कर मन्नत मांगी। तत्पश्चात कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर केक काटा इस दौरान प्रमुख रूप से मुंशी कुरैशी,आरिफ कुरैशी, फहीम कुरैशी, जितेंद्र चड्डा, राकेश चौधरी, पुष्पेंद्र चौधरी, हरिओम ठेकेदार समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Updated Video




Subscribe to my channel






