गुजरात प्रदेश सुरत शहर के कतारगाम सिंगड पुर पुलिस स्टेशन विस्तार में सुरत स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (S O G) ने अपराधी चिराग गोटी का निकला जुलूस लोगों ने ढोल नगाड़े से किया स्वागत

१७/०२/२०२६ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

 

गुजरात प्रदेश सुरत शहर के सिंगणपुर कतारगाम इलाके में आतंक मचाने वाले कुख्यात ब्याजखोर चिराग गोटी को सूरत एस.ओ.जी. (SOG) ने कार्रवाई करते हुए पकड़ लिया है। निर्दोष लोगों से ब्याज के नाम पर पैसे वसूलने और परेशान करने वाले इस शख्स को पुलिस ने उसी इलाके में ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस निकालकर घुमाया। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से कई वर्षों से पीड़ित लोग सड़कों पर उतर आए और पटाखे फोड़कर खुशी जताई।

ब्याज के मामले में फंसी जनता को राहत मिलने पर चिराग गोटी के खिलाफ लंबे समय से ब्याजखोरी की गतिविधियां चल रही थीं। आरोप है कि वह जरूरतमंद लोगों को पैसे देकर उनसे चार गुना रकम वसूल करता आप को बताते चले कि

गुजरात प्रदेश के सुरत शहर में सिंगड पुर पुलिस स्टेशन कतारगाम विस्तार में एक आरोपी लंबे समय से वसूली की गतिविधियों में लिप्त था। जिस किसी को अगर उसने उधार रुपए दे दिए और वह व्यक्ति रकम चुकाने में असमर्थ होता तो उसे जान से मारने की धमकी दी जाती और उसके साथ अमानवीय अत्याचार किए जाते थे। सिंगणापुर पुलिस थाने में चिराग गोटी नाम के आरोपी के खिलाफ गंभीर अपराध दर्ज होने के बाद SOG टीम ने उसे गिरफ्तार किया।

इस घटना के बाद नागरिकों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने पुलिस के साथ मिलकर आरोपी पर ‘गुजसीटोक’ (GUJCTOC) लगाने की मांग को लेकर सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। आम तौर पर गुंडों के नाम से डरने वाले लोग भी आज हाथों में तख्तियां लेकर सड़कों पर उतरे और कड़ी कार्रवाई की मांग की।

वहीं पर पीड़ितों और स्थानीय नागरिकों की अपराधी चिराग गोटी के ऊपर सख्त सख्त कार्यवाही हो और लोगों की प्रशासन से मांग रही की आरोपी के खिलाफ ‘गुजसीटोक’ (GUJCTOC) के तहत कड़ा मामला दर्ज किया जाए। एवम्

आरोपी की सभी नामी बेनामी और अवैध संपत्तियों की विस्तृत जांच कर जब्ती की जाए।

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    राष्ट्रीय मानव अधिकार गौरव रत्न सम्मान /२०२६ से देश के वरिष्ठ पत्रकार होगे सम्मानित प्रयाग राज उत्तर प्रदेश में होगा आयोजन

    टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट राष्ट्रीय मानवाधिकार गौरव रत्न सम्मान-2026 से देश के 7 वरिष्ठ पत्रकार होंगे सम्मानित राष्ट्रीय मानवाधिकार…

    खाद्य तेल की पैकेजिंग में वजन कम करने और भाव बढ़ाने को लेकर गुजरात प्रदेश कांग्रेस महा मंत्री श्री दर्शन कुमार ए नायक ने मुख्यमंत्री सचिवालय में की शिकायत

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट खाद्य तेल की पैकेजिंग में वजन घटाने तथा कीमत बढ़ाने से उपभोक्ताओं के साथ ठगी पैकेजिंग तेल में वजन कम किया गया, लेकिन…

    Leave a Reply