गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट
गुजरात प्रदेश सूरत जिले में मतदाता सूची सुधार अभियान के तहत 20,781 आवेदन जमा
### नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए 25 अक्टूबर और 1 नवंबर को फिर लगेंगे विशेष शिविर
गुजरात प्रदेश सूरत।भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सूरत जिले में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य जारी है। इस अभियान के अंतर्गत आयोजित विशेष शिविर में जिले के सभी 16 विधानसभा क्षेत्रों से नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। एक ही दिन में कुल **20,781 आवेदन** जमा किए गए। विशेष रूप से 18 से 28 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं में मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने को लेकर उत्साह देखने को मिला।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर तेजस परमार के मार्गदर्शन में ओलपाड, मांडवी, मंगरोल, कामरेज, कतारगाम, उधना, मजूरा सहित सूरत शहर एवं जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) उपस्थित रहे और मतदाताओं से आवेदन प्राप्त किए।
हालांकि, कुछ मतदान केंद्रों पर BLO के समय पर उपस्थित नहीं रहने की शिकायतें भी सामने आईं। निर्वाचन तंत्र की ओर से मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने और नागरिकों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी अमित एच. चौधरी ने विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर आवेदन स्वीकार करने की प्रक्रिया तथा दस्तावेजों की जांच की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
**25 अक्टूबर और 1 नवंबर को विशेष शिविर**
जो नागरिक पिछले विशेष अभियान में किसी कारणवश अपने मतदान केंद्र पर नहीं पहुंच सके, उनके लिए आगामी **25 अक्टूबर और 1 नवंबर** को दो और विशेष अभियान आयोजित किए जाएंगे। इन दिनों सभी मतदान केंद्रों पर BLO उपस्थित रहेंगे।
18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवा तथा मतदाता सूची में नाम, पता या अन्य विवरणों में सुधार करवाने के इच्छुक नागरिक इन शिविरों का लाभ उठा सकते हैं।
**आवश्यक फॉर्म की जानकारी**
– **फॉर्म नंबर 6:** मतदाता सूची में नया नाम दर्ज कराने के लिए।
– **फॉर्म नंबर 6(बी):** आधार संबंधी जानकारी देने के लिए।
– **फॉर्म नंबर 7:** मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए।
– **फॉर्म नंबर 8:** नाम, पता एवं अन्य विवरणों में सुधार के लिए।
निर्वाचन तंत्र ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों पर अपने संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचकर आवश्यक आवेदन जमा करें, ताकि मतदाता सूची को अद्यतन और त्रुटिरहित बनाया जा सके।
टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट
Updated Video





Subscribe to my channel


