फतेहपुर सीकरी। सूफी संत हजरत ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती अजमेरी की मासिक छठी शरीफ के पावन अवसर पर आज ऐतिहासिक नगरी फतेहपुर सीकरी में हज़रत शैख़ सलीम चिश्ती के दर पर अकीदत और रूहानियत का एक बेहद खूबसूरत मंजर देखने को मिला। इस खास मौके पर पीरज़ादा सैफ़ मियाँ चिश्ती द्वारा एक भव्य जश्ने फातिहा ख्वानी और विशाल लंगर (नियाज) तकसीम का आयोजन किया गया, जिसमें तमाम जायरीन और स्थानीय निवासियों ने शिरकत की।
इस मुबारक मौके पर दरवार हज़रत शैख़ सलीम चिश्ती में कुरान ख्वानी और दरूदो-सलाम के साथ बारगाहे-गरीब नवाज में खिराजे-अकीदत पेश करते हुए शिजरा ख्वानी की और सैफ़ मियां चिश्ती ने मुल्क में अमन, चैन, भाईचारे तथा खुशहाली के लिए विशेष दुआएं मांगीं।
रूहानी फातिहा ख्वानी और लंगर तकसीम, सामूहिक फातिहा ख्वानी का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में एहसान साबरी कुद्दुसी, फहीम कुरैशी, अब्दुल कदीर, हाजी पप्पू, मुस्तकीम, ताजुद्दीन, महाराज,बदरुद्दीन,शानू, जग्गा,कल्लू कुरैशी, मोहम्मद चांद, अनवर कुरैशी, बंटू, आरिफ आदि तमाम ज़ायरीन व अकीदतमंद ने हाजिरी दी और इस रूहानी माहौल का हिस्सा बने।

Updated Video





Subscribe to my channel



