रामलीला में गूंजी जय श्रीराम की गूंज, खर-दूषण वध का मंचन।

।। कोसी कलां ।।
रामलीला में गूंजी जय श्रीराम की गूंज, खर-दूषण वध का मंचन।

कोसीकलां की ऐतिहासिक रामलीला महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को भगवान श्रीराम, माता जानकी और लक्ष्मण जी की मनमोहक झांकियों के साथ वन भ्रमण की लीलाओं का भावपूर्ण मंचन किया गया। इसके बाद सूर्पणखा की सवारी, लक्ष्मण जी द्वारा सूर्पणखा की नाक काटने तथा खर-दूषण वध की लीला का भव्य मंचन हुआ। इस दौरान रामलीला मैदान में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और पूरा वातावरण जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।

रामलीला के अंतर्गत भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण जी की सुंदर झांकियां नगर भ्रमण करते हुए बाजारों के रास्ते रामलीला मैदान पहुंचीं। इन झांकियों में भगवान श्रीराम द्वारा जयंत पर कृपा करने, वनवास के दौरान चित्रकूट में माता अनसुइया से माता जानकी की भेंट तथा जंगल भ्रमण की अलौकिक लीलाओं का मनोहारी चित्रण किया गया। झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया और जगह-जगह भक्तों ने दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। इसके पश्चात लीला के प्रमुख पात्र खर-दूषण एवं सूर्पणखा की सवारी रामनगर स्थित तोताराम मंदिर से प्रारंभ हुई। सवारी घंटाघर, रेलवे स्टेशन, मुख्य बाजार और हलवाई गली होते हुए रामलीला मैदान पहुंची। मार्ग में श्रद्धालुओं ने सवारी का दर्शन कर स्वागत किया।

रामलीला मैदान में लीला निर्देशक पंडित सतनारायण शर्मा के निर्देशन में लक्ष्मण जी द्वारा सूर्पणखा की नाक काटने तथा भगवान श्रीराम और लक्ष्मण जी द्वारा खर-दूषण वध की लीला का प्रभावशाली मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने अभिनय से दर्शकों को रामायण के प्रसंगों से जोड़ दिया। लीला के दौरान धर्म, मर्यादा और अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश दिया गया। व्यवस्थाओं में जुटे रहे संस्थान के पदाधिकारी एवं सदस्य रामलीला महोत्सव को व्यवस्थित एवं भव्य रूप देने में श्री रामलीला संस्थान के पदाधिकारी और सदस्य लगातार जुटे रहे।

इस दौरान संस्थान के समन्वयक राहुल जैन कामिया, संयोजक बॉबी ठाकुर, अध्यक्ष गिर्राज चौधरी, विवेक चौधरी, मनीष जैन हलवाई, वेद प्रकाश, कल्पेश जैन, देवेश त्यागी, कार्तिक चौधरी, पुष्पेंद्र, राहुल, लोकेश, पवन सिंह, नवल किशोर उर्फ नवल भगत जी, नरेंद्र अग्रवाल, अनुराग तायल, हैप्पी गर्ग, युग भारद्वाज, देवेश गौड़, मोहन दत्त शर्मा, अमित जैन, प्रियांशु सिंगल, सार्थक, जितेंद्र, प्रशांत, पिंटू उपाध्याय और ध्रुव शर्मा सहित अन्य सदस्य व्यवस्थाओं में लगे रहे।

वहीं श्रृंगार व्यवस्था में प्रमुख भागवत तायल, अशोक खंडेलवाल, राजू रुहेला, श्यामू और कपीश सहित अन्य सहयोगियों का योगदान रहा। रामलीला महोत्सव की विभिन्न लीलाओं को देखने के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह दिखाई दिया।
संवाददाता –विष्णु कुमार
चैनल से जुड़ने, खबरों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें।
मो. न. – 8279987958

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    ग्लोबल ग्रीन स्कूल रैंकिंग में प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल का विश्व में आठवाँ स्थान

    अर्जुन रौतेला आगरा। पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास और हरित भविष्य के निर्माण की दिशा में उत्कृष्ट प्रयासों के लिए प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की…

    गुजरात प्रदेश में ज्ञान सहायक पदों पर भर्ती

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात में ज्ञान सहायक (प्राथमिक) पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित *11 महीने के अनुबंध पर गुजराती माध्यम के ज्ञान सहायकों…

    Leave a Reply