अर्जुन रौतेला आगरा। पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास और हरित भविष्य के निर्माण की दिशा में उत्कृष्ट प्रयासों के लिए प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। विद्यालय ने ग्लोबल ग्रीन स्कूल रैंकिंग 2026 के अंतर्गत ‘सुपर 30 ग्लोबल ग्रीन स्कूल्स’ श्रेणी में विश्व स्तर पर आठवाँ स्थान प्राप्त कर देश और आगरा का गौरव बढ़ाया है।

विद्यालय को यह सम्मान 23 और 24 सितंबर 2026 को न्यूयॉर्क स्थित सनी ग्लोबल सेंटर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, न्यूयॉर्क स्टेट सीनेटर गुस्तावो रिवेरा ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति विद्यालय की प्रतिबद्धता, दूरदर्शी सोच और निरंतर प्रयासों के लिए यह सम्मान प्रदान किया।

इससे पहले भी प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान स्थापित की थी। विद्यालय ने नेशनल ग्रीन स्कूल रैंकिंग 2025 में देश में दूसरा तथा वर्ष 2024 में तीसरा स्थान प्राप्त किया था। वैश्विक रैंकिंग में आठवाँ स्थान हासिल करना विद्यालय की पर्यावरणीय पहलों और हरित शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
इस उपलब्धि का श्रेय विद्यालय की शैक्षणिक प्रमुख डॉ. रश्मि गांधी के नेतृत्व और पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनके समर्पण को दिया गया है। उनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाने, प्रकृति के संरक्षण का महत्व समझाने और सतत विकास की अवधारणा को शिक्षा का अभिन्न हिस्सा बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जीवनशैली और शैक्षिक दृष्टिकोण का महत्वपूर्ण हिस्सा है। विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को शैक्षणिक रूप से उत्कृष्ट बनाने के साथ-साथ संवेदनशील, जिम्मेदार और पर्यावरण के प्रति जागरूक वैश्विक नागरिक बनाना भी है।

वहीं, प्रधानाचार्या सीमा सहजपाल ने इस उपलब्धि को नई जिम्मेदारी बताते हुए पर्यावरण संरक्षण, हरित जीवनशैली और सतत विकास के प्रयासों को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया। विद्यालय प्रबंधन ने विश्वास जताया कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों और शिक्षकों को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में नए प्रयास करने के लिए प्रेरित करेगी।
अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461
Updated Video





Subscribe to my channel




