।। कोसी कलां ।।
श्रीराम-जानकी की भव्य झांकी ने मोहा मन, जयकारों से गूंजा नगर
कोसीकलां (मथुरा)।

एंकर – उत्सव नगरी कोसीकलां में श्रीरामलीला महोत्सव के अंतर्गत शनिवार देर शाम भगवान श्रीराम, माता जानकी एवं भाई लक्ष्मण का भव्य डोला निकाला गया। डोले का शुभारंभ मुख्य अतिथि बॉबी (डॉलर वाले), कमलेश (भट्ठा वाले) एवं उनके पारिवारिक जनों ने भगवान की आरती उतारकर किया। इस अवसर पर श्रीरामलीला संस्थान की ओर से सभी अतिथियों का माला एवं पटका पहनाकर तथा स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया।

डोले के साथ निकाली गई आकर्षक धार्मिक झांकियों ने नगरवासियों का मन मोह लिया। इनमें घायल जटायु के साथ भगवान श्रीराम और लक्ष्मण, लंकापति रावण द्वारा माता सीता का हरण तथा रावण के भव्य दरबार की झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। मधुर बैंड-बाजों की धुन और धार्मिक जयकारों के बीच निकली झांकियां नगर के प्रमुख मार्गों से भ्रमण करती हुई रामलीला मैदान पहुंचीं। मार्ग में श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम, माता जानकी और लक्ष्मण के दर्शन कर धर्मलाभ प्राप्त किया। झांकियों को देखने के लिए नगरवासियों में उत्साह दिखाई दिया और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। रामलीला मैदान में आयोजित लीला मंचन का शुभारंभ मुख्य अतिथि रूपचंद जैन एवं डॉ. मनीष जैन ने ठाकुरजी की आरती उतारकर किया। इस दौरान श्रीरामलीला संस्थान की ओर से अतिथियों का माला-पटका पहनाकर एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया गया। रामलीला महोत्सव के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़ी विभिन्न लीलाओं का दर्शन करने का अवसर मिल रहा है।

डोले एवं लीला मंचन की व्यवस्थाओं में संस्थान के संयोजक बॉबी ठाकुर, अध्यक्ष गिरिराज सिंह, मंत्री हैप्पी गर्ग, कोषाध्यक्ष अनुराग तायल, मीडिया प्रभारी नवल किशोर उर्फ नवल भगत सहित मनीष जैन, अनिक जैन, दीपक आर्य, कल्पेश, वेद प्रकाश, मोहन दत्त शर्मा, अमित जैन, प्रियांशु, पवन सिंह, सार्थक, जितेंद्र, प्रशांत, देवेश त्यागी एवं मोहित पपोटी सहित अन्य सदस्य सक्रिय रूप से जुटे रहे। संस्थान के समन्वयक राहुल जैन कामियां एवं सहसंयोजक ने संयुक्त रूप से बताया कि 18 अक्टूबर को काली मंदिर से हनुमानजी का सुंदर एवं भव्य डोला निकाला जाएगा। यह डोला नगर भ्रमण करता हुआ रामलीला मैदान पहुंचेगा। यहां भगवान श्रीराम और सुग्रीव की मित्रता तथा बाली वध की लीला का मंचन किया जाएगा। संस्थान की ओर से नगरवासियों से धार्मिक आयोजन में शामिल होकर भगवान की लीलाओं का आनंद लेने की अपील की ।
संवाददाता –विष्णु कुमार ।
चैनल से जुड़ने, खबरों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें।
मो. न. – 8279987958
Updated Video





Subscribe to my channel

