डॉक्टर पर हुआ जान लेवा हमला ++++++

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

गुजरात प्रदेश सूरत शहर में डॉक्टर पर जानलेवा हमला! तीन अज्ञात लोगों ने लात-घूंसों से पीटा, जान से मारने की धमकी दी

शहर के लालगेट क्षेत्र में वाहन रोकने को लेकर हुआ विवाद, घायल डॉक्टर को अस्पताल में कराया गया भर्ती

**सूरत, 16 अक्टूबर।** सूरत शहर में कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ाने वाली घटना सामने आई है। रामपुरा क्षेत्र में वाहन रोकने को लेकर हुए विवाद में लोखात अस्पताल के डॉक्टर साद कानुगानी पर तीन अज्ञात व्यक्तियों ने कथित तौर पर हमला कर दिया। आरोपियों ने डॉक्टर के साथ मारपीट करने के साथ उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। इस मामले में लालगेट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अडाजण पाटिया क्षेत्र में रहने वाले और लोखात अस्पताल में डॉक्टर के रूप में सेवा देने वाले साद मकसूद कानुगानी 14 अक्टूबर 2025 की रात करीब 8:30 बजे अपनी आई-20 कार से ड्यूटी पूरी कर घर जा रहे थे। इसी दौरान रामपुरा क्षेत्र में लाल मियां मस्जिद के सामने सार्वजनिक सड़क पर यातायात के कारण उनकी कार धीमी गति से चल रही थी।

आरोप है कि इसी दौरान दो अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी कार के आगे हाथ मारकर उन्हें रोक लिया। डॉक्टर के कार से बाहर आने पर दोनों व्यक्तियों ने आरोप लगाया कि उनकी कार से पार्क की गई मोपेड को टक्कर लगी है। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया और दोनों ने डॉक्टर के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। कुछ ही देर में एक तीसरा व्यक्ति भी वहां पहुंच गया।

शिकायत के मुताबिक, तीनों आरोपियों ने मिलकर डॉक्टर साद कानुगानी को पकड़कर लात-घूंसों से पीटा और जान से मारने की धमकी दी। घटना के दौरान सड़क से गुजर रहे लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने बीच-बचाव कर डॉक्टर को हमलावरों से बचाया, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

घायल डॉक्टर को उपचार के लिए लोखात अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर की शिकायत के आधार पर लालगेट पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के लिए जांच शुरू कर दी है।

### डॉक्टरों की सुरक्षा और शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल

ड्यूटी पूरी कर घर लौट रहे डॉक्टर के साथ सार्वजनिक सड़क पर हुई इस कथित मारपीट की घटना ने शहर में नागरिकों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखना और नागरिकों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। ऐसे मामलों में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    करोड़ों की लागत से बना ‘गुलिस्ता राही कॉम्प्लेक्स’ बदहाली का शिकार

    फतेहपुर सीकरी में पर्यटकों की सुरक्षा भगवान भरोसे, शाम ढलते ही पसर जाता है अंधेरा, रखरखाव का अभाव ₹5000 तक मासिक किराया देने के बाद भी मूलभूत सुविधाओं को तरस…

    गुजरात के मतदाताओं के लिए चार दिवसीय अभियान+++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए चार रविवार को लगेंगे विशेष कैंप 11 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक राज्य…

    Leave a Reply