CID Dinesh Phadnis Hospitalised: टीवी शो सीआईडी में फ्रेडरिक्स की भूमिका निभाकर दर्शकों पर राज करने वाले दिनेश फडनीस अस्पताल में भर्ती

CID Dinesh Phadnis Hospitalised: टीवी शो सीआईडी में फ्रेडरिक्स की भूमिका निभाकर दर्शकों पर राज करने वाले दिनेश फडनीस अस्पताल में भर्ती हैं. एक्टर को हार्ट अटैक आया है. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं. फिलहाल वह आईसीयू में जिंदगी और मौत से लड़ रहे हैं.

नई दिल्ली. क्राइम शो सीआईडी में फ्रेडरिक्स का किरदार निभाने वाले अभिनेता दिनेश फडनीस के फैंस के लिए बुरी खबर है. खबरें हैं कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा है, जिसके बाद उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया. Iwmbuzz.com की एक रिपोर्ट के अनुसार , CID के कलाकारों और क्रू को हाल ही में उनकी हेल्थ कंडिशन में बताया गया. खबर है कि टीवी के मशहूर सीरियल सीआईडी की पूरी स्टार कास्ट और कई क्रू मैंबर्स दिनेश फडनीस का हालचाल लेने के लिए अस्पताल पहुंची थी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक 57 साल के दिनेश फडनीस को उनके घर पर शनिवार को हार्ट अटैक आया था जिसके बाद उन्हें मुंबई के तुंगा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कहा जा रहा है कि दिनेश फडनीस वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. एक्टर के हार्ट अटैक की खबर से आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक का दिल तोड़ दिया है. फैंस उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं. वहीं सेलेब्स उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं.

आपको बता दें कि दिनेश फडनीस, सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहते हैं. वह अक्सर अपनी फोटो और कॉमेडी वीडियो को लेकर फैंस के बीच बने रहते हैं. दिनेश फडनीस ने साल 1998 से 2018 तक टीवी के पॉपुलर शो सीआईडी का हिस्सा रहे. उन्होंने इस शो में बतौर फ्रेडरिक्स बनकर दर्शकों पर काफी दिनों तक राज किया. उनके किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. वह सीआईडी के अलावा उन्होंने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो में भी एक छोटा रोल निभाया था. इसके अलावा उन्होंने आमिर खान के साथ फिल्म ‘सरफरोश’ और ऋतिक रोशन के साथ ‘सुपर 30’ मूवी में भी काम किया था. हालांकि उन्हें सीआईडी शो ज्यादा पॉपुलैरिटी मिली थी.

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan

Related Posts

दक्षिणी बाइपास पर हुआ दर्दनाक हादसा बोलोरो पिकअप में ट्रक ने मारी टक्कर

दक्षिणी बाइपास पर दर्दनाक हादसा, भात भरने जा रहे दलित परिवार के 35-40 लोग घायल किरावली बीती रात दक्षिणी बाइपास पर करहारा गांव के निकट एक दर्दनाक सड़क हादसा हो…

Agra News: DM की अध्यक्षता में पर्यावरण संरक्षण बैठक, वेटलैंड और वृक्षारोपण पर फोकस

रिपोर्टर – दिलशाद अहमद फतेहपुर सीकरी आगरा। जनपद में पर्यावरण संरक्षण को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सक्रियता तेज हो गई है। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण…

Leave a Reply