दक्षिणी बाइपास पर हुआ दर्दनाक हादसा बोलोरो पिकअप में ट्रक ने मारी टक्कर

दक्षिणी बाइपास पर दर्दनाक हादसा, भात भरने जा रहे दलित परिवार के 35-40 लोग घायल
किरावली
बीती रात दक्षिणी बाइपास पर करहारा गांव के निकट एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक बोलेरो पिकअप में सवार दलित परिवार के लगभग 35 से 40 लोग घायल हो गए। सभी लोग खेरागढ़ तहसील के भिलावटी गांव के निवासी बताए जा रहे हैं, जो करहारा के पास स्थित डावली गांव में पारिवारिक कार्यक्रम में भात भरने के लिए जा रहे थे। जानकारी के अनुसार देर रात जैसे ही बोलेरो पिकअप गाड़ी संख्या UP83BT4598 दक्षिणी बाइपास पर करहारा गांव के कट पर नीचे उतर रही थीं तभी पिछे से आए एक अज्ञात ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। वाहन में सवार लोग चीख-पुकार करने लगे और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

  • घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए आगरा के अस्पतालों में भेजा गया। बताया जा रहा है कि कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अन्य का इलाज जारी है।
    हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है।
    स्थानीय लोगों का कहना है कि दक्षिणी बाइपास पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार के कारण अक्सर हादसे होते रहते हैं, जिससे क्षेत्र में डर का माहौल बना रहता है। प्रशासन से सड़क सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने की मांग की जा रही है।
Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुरुपूर्णिमा उत्सव में कला, साहित्य, संगीत और पत्रकारिता के पुरोधाओं का सम्मान

    अर्जुन रौतेला आगरा। संस्कार भारती, आगरा महानगर द्वारा गुरुपूर्णिमा उत्सव के अवसर पर महाराजा अग्रसेन सेवा सदन, लोहामंडी में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कला, साहित्य, संगीत,…

    केबल टीवी एवं ब्रॉडबैंड ऑपरेटर एसोसिएशन के चुनाव संपन्न, दिग्विजय सिंह बने अध्यक्ष

    अर्जुन रौतेला आगरा। केबल टीवी एवं ब्रॉडबैंड ऑपरेटर एसोसिएशन, आगरा के अध्यक्ष, महासचिव, मीडिया एवं जनसंपर्क प्रमुख एवं कोषाध्यक्ष पदों के चुनाव रविवार को यूथ हॉस्टल, संजय प्लेस में सफलतापूर्वक…

    Leave a Reply