एम. बी. डी. कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि

फतेहपुर सीकरी/दूरा। श्री मरुबाई गाँव देवी कन्याशाला समिति द्वारा संचालित एम. बी. डी. कॉलेज, दूरा में भूरी सिंह उर्फ अब्दुल जब्बार के नेतृत्व में आज ‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज परिसर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया गया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने सरदार पटेल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह न केवल भारत के एक महान स्वतंत्रता सेनानी और प्रख्यात अधिवक्ता थे, बल्कि स्वतंत्र भारत के पहले गृह मंत्री और पहले उप प्रधानमंत्री भी थे। उन्होंने देश की आजादी के बाद अपनी कुशल कूटनीति और दृढ़ इच्छाशक्ति से 565 रियासतों का भारतीय संघ में शांतिपूर्ण विलय कराकर अखंड भारत की नींव रखी थी।
रियासतों को एक सूत्र में पिरोने के उनके इसी ऐतिहासिक और युगांतरकारी कार्य के सम्मान में हर वर्ष 31 अक्टूबर को पूरा देश ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में मनाता है। कॉलेज के प्राध्यापकों और छात्र-छात्राओं ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और देश की एकता व अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कॉलेज का समस्त स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    श्रीराम-जानकी की भव्य झांकी ने मोहा मन, जयकारों से गूंजा नगर ।

    ।। कोसी कलां ।। श्रीराम-जानकी की भव्य झांकी ने मोहा मन, जयकारों से गूंजा नगर कोसीकलां (मथुरा)। एंकर – उत्सव नगरी कोसीकलां में श्रीरामलीला महोत्सव के अंतर्गत शनिवार देर शाम…

    रामलीला में गूंजी जय श्रीराम की गूंज, खर-दूषण वध का मंचन।

    ।। कोसी कलां ।। रामलीला में गूंजी जय श्रीराम की गूंज, खर-दूषण वध का मंचन। कोसीकलां की ऐतिहासिक रामलीला महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को भगवान श्रीराम, माता जानकी और लक्ष्मण…

    Leave a Reply