डॉक्टर असली या फर्जी ? लड़की कर थी इलाज, और फिर

ऋषिकेश के कैंपस में डॉक्टर की ड्रेस में एक संदिग्ध युवती को घूमते हुए सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ लिया। पूछताछ के बाद फर्जी डॉक्टर होने पर संस्थान के अधिकारियों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी संदीप कुमार के मुताबिक शनिवार दोपहर एम्स के सुरक्षा कर्मियों की नजर डॉक्टर की ड्रेस पहने एक युवती पर पड़ी। युवती ने सीनियर रेजीडेंट का कोट पहना था, लेकिन साथ में जिंस पहनी होने पर सुरक्षाकर्मियों को शक हुआ। पूछताछ में पता चला कि जिस डॉक्टर के नाम की युवती ने ड्रेस पर नेम प्लेट लगायी थी, उस नाम की कोई डॉक्टर एम्स में है ही नहीं है।

 

प्रशासनिक अधिकारियों ने यह दावा किया कि युवती से आवश्यक पूछताछ के बाद उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं संस्थान में फर्जी डॉक्टर पकड़ में आने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इसी साल 19 सितंबर को भी फर्जी डॉक्टर पकड़ा गया था।

 

एम्स को पता ही नहीं क्यों पहनी ड्रेस

एम्स के सुरक्षाकर्मियों की पकड़ में आई संदिग्ध युवती से पूछताछ में यह पता नहीं चल पाया कि आखिर उसने ड्रेस पहनी क्यों। इस बारे में कई दफा एम्स के अफसरों से संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने कुछ भी बोलने से मना कर दिया। वह पुलिस से जानकारी लेने की बात कहते रहे, लेकिन पुलिस मना कर दिया।

एम्स के अफसरों और सुरक्षाकर्मियों न तो किसी युवती को सुपुर्द किया है और न ही कोई लिखित शिकायत दी है। तहरीर मिलने पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। फिलहाल इसकी तरह की कोई जानकारी नहीं है।

मनवर सिंह, प्रभारी एम्स पुलिस चौकी

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    आगरा के नामी हॉस्पिटल में बच्चा बदलने का आरोप

    डीसीपी से शिकायत, दंपति बोले-पहले बताया लड़का, बाद में लड़की दे दी; डीएनए टेस्ट की मांग आगरा के एक नामी हॉस्पिटल पर नवजात बच्चा बदलने का आरोप है। पीड़ित दंपति…

    कागज़ी फर्म बनाकर करोड़ों की टैक्स चोरी, 5.07 करोड़ की फर्जी आईटीसी का भंडाफोड़

    रिपोर्टर – दिलशाद अहमद फतेहपुर सीकरी  आगरा में राज्य कर विभाग की जांच के दौरान इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) से जुड़ा एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। जांच में खुलासा हुआ…

    Leave a Reply