यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के टाइम टेबल जारी

यूपी बोर्ड ने वार्षिक परीक्षा 2024 का टाइम टेबल जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं वे जान लें कि परीक्षा 22 फरवरी से शुरू हो रही है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने नोटिस जारी कर जानकारी दी है, नोटिस के मुताबिक, यूपी बोर्ड हाई स्कूल (कक्षा 10) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12) की बोर्ड परीक्षाएं 22 फरवरी से शुरू होंगी और 9 मार्च को समाप्त होंगी। साथ ही यूपी बोर्ड की प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें भी घोषित कर दी गई हैं।

जानकारी दे दें कि यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए कुल 55,08,206 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर ली है। यह संख्या 2023 की तुलना में कम है, जब 58,84,634 छात्रों ने बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था।

यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 दो पालियों में होगी
यूपीएमएसपी हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की अंतिम परीक्षा दो पालियों में आयोजित करेगा। पहली शिफ्ट सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक और दूसरी दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक है।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    ‘उदयन शालिनी केयर’ द्वारा एक भव्य सांस्कृतिक और प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। “आत्मनिर्भर नारी” की थीम पर आधारित

    आगरा: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में रविवार, 15 मार्च 2026 को दयालबाग स्थित प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में ‘उदयन शालिनी केयर’ द्वारा एक भव्य सांस्कृतिक और प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन…

    त्यौथरः केन्द्रीय जेल के 81 बंदियों ने नव भारत साक्षरता परीक्षा में लिया भाग

    Leave a Reply