बहराइच *कमिश्नर योगेश्वर नाथ मिश्र ने दिये निर्देश -थाना स्तर पर टॉप 10 भूमि विवाद करें चिंहीकरण और करें निस्तारण *मनोज त्रिपाठी.

आज शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस को लेकर देवीपाटन मंडल के कमिश्नर योगेश्वर नाथ मिश्र का आगमन हुआ। डीएम मोनिका रानी की अध्यक्षता में पयागपुर तहसील में आयोजित हो रही रही संपूर्ण समाधान दिवस का उन्होंने निरीक्षण किया उन्होंने इसके बाद बहराइच सदर में एडीएम की अध्यक्षता में आयोजित हो रही संपूर्ण समाधान दिवस में जा पहुंचे और फरियादियों की फरियाद सुनी उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि मौके पर जाकर लोगों की समस्याओं का निदान किया जाए ताकि उन्हें जिला मुख्यालय, मंडल मुख्यालय, व प्रदेश मुख्यालय तक न जाना पड़े। उन्होंने कहा कि यहां पर जितनी भी समस्याएं आई है उसमे से ज्यादातर छोटे-छोटे भूमि विवाद से जुड़ी हुई हैं। कुछ समस्या बिजली को लेकर तो कुछ समस्या राशन कार्ड को लेकर थी सभी को सुना गया है और जल्द इनका निस्तारण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि रेवेन्यू विभाग व पुलिस को मिलकर काम करना चाहिए और थाने स्तर पर टॉप 10 भूमि विवाद का चिन्हीकरण करके वहाँ पर वरिष्ठ अधिकारी जायें वहां पर CO व SDM जायें अगर कही कोई दिक्कत आती है तो वहाँ पर तहसीलदार व थानाध्यक्ष जायें उन्होंने कहा कि पुलिस की भूमिका हर जगह अहम मानी जाती है फिर चाहे वही यातायात व्यवस्था हो स्वास्थ्य व्यवस्था हो विवाद निस्तारण की व्यवस्था हो डायल 112 हो 1090 हो हर जगह पुलिस की भूमिका अहम है इसलिए रेवेन्यू विभाग और पुलिस एकजुट होकर कार्य करें।मनोज त्रिपाठी 8081466787 , बहराइच।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • मनोज त्रिपाठी बहराईच

    स्वतंत्र पत्रकार एवम् सोसल मीडिया के चर्चित सूचना अधिकार कार्यकर्ता - मनोज त्रिपाठी।

    Related Posts

    आगरा टेक्निकल एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का भव्य स्वागत, अम्बेडकर जयंती के भीम नगरी समारोह में आने का दिया निमंत्रण :– प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल

    आगरा टेक्निकल एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का भव्य स्वागत, अम्बेडकर जयंती के भीम नगरी समारोह में आने का दिया निमंत्रण आगरा। भारत की महामहिम राष्ट्रपति Droupadi Murmu के आगरा…

    गुजरात प्रदेश अहमदाबाद शहर के श्री जगन्नाथ मंदिर के करोड़ों रुपए की जमीन कौड़ियों के भाव में बेचे जाने पर ट्रस्टियों के ऊपर लगे इल्जाम ( श्री अतुल भाई दवे सनातनी एवं सामाजिक कार्यकर्ता )

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश के अहमदाबाद स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर की करोड़ों की भूमि से जुड़ा गंभीर मामला सामने आया है जिसमें करोड़ों रुपए की…

    Leave a Reply