पत्रकारों के हित के लिए नवगठित कार्यकारिणी ने ग्रहण की शपथ, बोले नहीं होने देंगे साथियों का अहित

संवादाता अर्जुन रौतेला।

“उपजा” की बागडोर थामी युवा कार्यकारिणी ने, देश दीपक तिवारी बने जिलाध्यक्ष

− पत्रकारिता के दिग्गज रहेंगे संरक्षक की भूमिका में, कहा समय के साथ स्वयं को करें अपडेट

आगरा। पत्रकारों को जनता की आवाज कहा जाता है लेकिन विडंबना ये है कि कलम के सिपाहियों के अधिकारों की ही आवाज कोई नहीं उठा पाता। उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन “उपजा” पत्रकारों की आवाज भी बनेगा और उनके हित के लिए सदैव तत्पर भी रहेगा। जिलाध्यक्ष का पदभार ग्रहण करते हुए ये बात देश दीपक तिवारी ने कही।
शनिवार को आवास विकास कॉलोनी स्थित होटल भावना क्लार्क्स इन में उप्र जर्नलिस्ट एसोसिएशन “उपजा” का जिला अधिवेशन आयोजित किया गया। मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्जवलन से कार्यक्रम का आरंभ हुआ।


प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शर्मा की अध्यक्षता में वरिष्ठ पत्रकार शंकर देव तिवारी ने जिलाध्यक्ष पद के लिए देश दीपक तिवारी के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका अनुमोदन वरिष्ठ पत्रकार, पूर्व जिलाध्यक्ष उपजा राजीव सक्सेना ने किया। सभागार में मौजूद सभी पत्रकारों ने देश दीपक तिवारी को जिलाध्यक्ष सर्वसम्मति से घाेषित किया। मुख्य वक्ता दैनिक जागरण के पूर्व संपादक आनंद शर्मा ने कहा कि कोई भी संगठन तभी महत्वपूर्ण बनता है जब पदाधिकारी महत्वपूर्ण तरीके से काम करते हैं। आशा है उपजा की नवगठित कार्यकारिणी महत्वपूर्ण संस्था बनेगी और पत्रकारों के हित में काम करेगी।
विशिष्ट अतिथि गिरिजा शंकर शर्मा(पत्रकारिता विभागाध्यक्ष, विवि) ने कहा कि आज पत्रकारिता किसी संस्थान के नाम की मोहताज नहीं रह गयी है। बड़े नामों के खिलाफ लिखने में जो प्रतिष्ठित अखबार बचते हैं, उन खबरों को ब्लॉगर लिखकर सुर्खियां बना देते हैं।


वरिष्ठ पत्रकार पवन सिंह ने कहा कि पत्रकार छोटा या बड़ा नहीं होता बल्कि खबर बड़ी होती है।
इसके बाद नवनियुक्त जिलाध्यक्ष देश दीपक तिवारी ने जिला कार्यकारिणी घाेषित की, जिसमें सर्वसम्मति से दीपक लवानिया जिला महासचिव बने। जिला उपाध्यक्ष अधर कुमार शर्मा, धर्मेंद्र यादव और विजय बघेल को चुना गया। जिला मंत्री अनुज परमार व ब्रजेश कुमार गौतम रहे। कोषाध्यक्ष किशाेर कुमार अग्रवाल चुने गए। कार्यकारिणी में हरिकांत शर्मा, इकबाल खान, ममता त्रिपाठी, धीरज शर्मा, चौब सिंह सक्सेना सहित 12 सदस्य शामिल हैं।
अधिवेशन में दीक्षांत तिवारी, पीपी सिंह, प्रतीक गुप्ता, गौरव भारद्वाज, प्रभजाेत कौर, वेदप्रकाश शर्मा, गाेपाल कुशवाह, धमेंद्र ठाकुर, हेमंत कुमार, देवेंद्र कुमार, मनोज मित्तल, एमएस तिवारी, अंकुर अग्रवाल, किशाेर कुमार अग्रवाल, अनिल भदौरिया, देवेश शर्मा, गोपाल शर्मा, लक्ष्मी राज सिंह, सुनील साकेत, दीपक राज, दीपक राठौर, ब्रज भूषन, असलम सलीमी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन दीपक जैन ने किया।

फोटो, कैप्शन− आवास विकास कॉलोनी स्थित होटल भावना क्लार्क्स इन में आयोजित उपजा के जिला अधिवेशन में उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार आनंद शर्मा, शंकर देव तिवारी सहित नवगठित कार्यकारिणी के अध्यक्ष देश दीपक तिवारी, महासचिव दीपक लवानिया आदि।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    आगरा टेक्निकल एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का भव्य स्वागत, अम्बेडकर जयंती के भीम नगरी समारोह में आने का दिया निमंत्रण :– प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल

    आगरा टेक्निकल एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का भव्य स्वागत, अम्बेडकर जयंती के भीम नगरी समारोह में आने का दिया निमंत्रण आगरा। भारत की महामहिम राष्ट्रपति Droupadi Murmu के आगरा…

    गुजरात प्रदेश अहमदाबाद शहर के श्री जगन्नाथ मंदिर के करोड़ों रुपए की जमीन कौड़ियों के भाव में बेचे जाने पर ट्रस्टियों के ऊपर लगे इल्जाम ( श्री अतुल भाई दवे सनातनी एवं सामाजिक कार्यकर्ता )

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश के अहमदाबाद स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर की करोड़ों की भूमि से जुड़ा गंभीर मामला सामने आया है जिसमें करोड़ों रुपए की…

    Leave a Reply